‘वन फाइन मंडे’ के जरिये शेखर सुमन एक बार फिर बड़े परदे पर नायक के रूप में दिखाई देंगे। इस फिल्म की कहानी श्यामराव सावंत (शेखर सुमन) के आसपास घूमती है।
श्यामराव, शहर का एक बहुत बड़ा डॉन है। उसके नाम से सब काँपते हैं। श्यामराव के पिता बीमार हैं और मृत्यु का इंतजार कर रहे हैं। अपने पिता के सामने श्यामराव वचन देता है कि वह सारे बुरे काम को त्यागकर एक शरीफ आदमी के रूप में जिंदगी गुजारेगा।
IFM
सोमवार की सुबह से श्यामराव की शुरुआत एक आम आदमी के रूप में होती है। जैसे-जैसे सोमवार बीतता है, श्यामराव की मुलाकात उसकी गर्भवती बहन (गौरी कर्णिक), जो वास्तव में गर्भवती नहीं है, बदमाश अकाउंटेंट (राज जुत्शी), गुस्सैल पत्नी (तनाज़ करीम) और एक ऐसी बहन (तृप्ता पाराशर) जिसके बारे में वह जानता भी नहीं है, से होती है। कानून का शिकंजा भी उस पर कसता जाता है।
श्यामराव की समझ में आ जाता है कि आम और शरीफ आदमी के रूप में जिंदगी जीना इतना आसान नहीं है, जितना कि वह समझ रहा था। उसकी कहानी को हास्यभरे अंदाज में दिखाया गया है।
निर्देशक के बारे में :
IFM
मनु चौबे ने बालाजी टेलीफिल्मस द्वारा निर्मित धारावाहिकों में लेखन कार्य किया है। टीवी से फिल्मों की दुनिया में वे इसलिए आए हैं, क्योंकि फिल्मों का दायरा विस्तृत है। मनु का इरादा सप्ताह के हर दिन पर फिल्म बनाने का है। सोमवार से वे शुरुआत कर चुके हैं और मंगल, बुध होते हुए वे रविवार तक जाना चाहते हैं। ‘वन फाइन मंडे’ में उन्होंने हास्य को प्रमुखता दी है। अगली फिल्मों में वे एक्शन, रोमांस, रहस्य जैसे तत्वों को प्रमुखता देंगे।
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)
परिचय
समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में....
और पढ़ें
Show comments
श्रद्धा कपूर की 'ईथा' से 'मातृभूमि' के टकराव पर सलमान खान ने मांगी माफी, बोले- मुझे पता होता तो कभी एक साथ फिल्म न लाता
500 करोड़ की नेटवर्थ की खबरों पर भड़के अनुपम खेर, बोले- मेरे पास इसका 10 प्रतिशत भी नहीं
व्हाइट स्ट्रीटवियर और रिमलेस चश्मे में दिशा पाटनी ने बिखेरा जलवा, किलर पोज देख फैंस हुए दीवाने
Bigg Boss 20: साड़ी-बिंदी में 'कजीना' बनकर काजी तौकीर ने लूटी महफिल, मनीष गोयल संग किया जमकर फ्लर्ट
आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन