kundali milan
✕

रामगोपाल वर्मा की आग

Updated: रविवार, 26 अगस्त 2007 (10:12 IST)
निर्मात ा : रामगोपा ल वर्म ा
निर्देश क : रामगोपा ल वर्म ा
कलाका र : अमिता भ बच्च न, मोहनला ल, अज य देवग न, सुष्मित ा से न, निश ा कोठार ी, प्रशां त राज

PRPR
ट्रेन रुकती है। ट्रेन से बाहर निकलते हैं दो नौजवान। वे दोनों पहली बार मुम्बई आए हैं। उनकी आँखों में हसीन सपने हैं, जिन्हें वे पूरा करना चाहते हैं। इस मायानगरी में अनेक लोग इस तरह के सपने लेकर आते हैं।

दोनों के इरादे फौलाद से भी मजबूत हैं। उन दोनों की दोस्ती और एक-दूसरे पर विश्वास लोगों के लिए उदाहरण है। हीरेन्द्र चव्हाण (अजय देवगन) और राज रानाडे (प्रशांत राज) साथ-साथ ब़ड़े हुए हैं। शुरू से ही दोनों ने सुख-दुःख, सफलता और निराशा में एक-दूसरे का साथ दिया है। एक-दूसरे की परेशानी को मिलकर सुलझाया है।

शहर में आने के एक हफ्ते बाद उनका परिचित सूरमा (राजपाल यादव) उन्हें मिल जाता है। वह दोनों को शामभूल सेठ के यहाँ नौकरी दिलवाता है। शामभूल सेठ बहुत बड़ा गुण्डा है। उसके संपर्क अंडरवर्ल्ड से हैं।

PRPR
शामभूल की वजह से दोनों इंस्पेक्टर नरसिम्हा (मोहनलाल) के संपर्क में आते हैं। नरसिम्हा को उनसे मिलने के बाद पता चलता है कि दोनों दिल से काफी नेक इनसान हैं और गलती से इस दलदल में फँस गए हैं। तब वह दोनों को शामभूल की करतूतों के बारे में बताता है और उन्हें सतर्क करता है।

दोनों शामभूल की असलियत जानकर दंग रह जाते हैं। नरसिम्हा उन दोनों से शामभूल को पकड़वाने में मदद माँगता है। दोनों मिलकर शामभूल को पकड़वाने के लिए प्रयास तेज कर देते हैं। दोनों अपने साहस और उत्साह का भरपूर परिचय देते हुए शामभूल सेठ का काम तमाम कर देते हैं, लेकिन इस दौरान दोनों पुलिस केस में फँस जाते हैं और उन्हें जेल जाना पड़ता है।

PRPR
बब्बन (अमिताभ बच्चन) एक खूँखार अपराधी है। कहते है कि उसे किसी ने देखा नहीं है। जिसने भी उसे ‍देख लिया उसे अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ता है।

बब्बन को चुनौतियाँ पसंद हैं। नरसिम्हा और बब्बन की दुश्मनी है। नरसिम्हा बब्बन को पकड़ना चाहता है। उसे राज और हीरू की याद आती है। वह उनकी मदद लेने का ‍फैसला करता है।

क्या जय और हीरू जैसे छोकरे बब्बन जैसे खूँखार अपराधी को पकड़ पाएँगे?
क्या चुनौती पसंद बब्बन राज-हीरू का काम तमाम कर देगा?
क्या नरसिम्हा अपना बदला ले पाएगा?

इन सवालों के जवाब के लिए देखिए 'रामगोपाल वर्मा की आग'।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें
Show comments

‘गनमास्टर जी 9’ रिव्यू: गोलियां, गैंगस्टर और बदले का वही पुराना तमाशा

शांभवी शर्मा के आरोपों पर सुदेश बेरी का करारा जवाब, बोले- किसी के भाग्य में स्टारडम लिखकर नहीं ला सकता

रिलीज से पहले कानूनी पेंच में फंसी सुकेश चंद्रशेखर पर बनी डॉक्यूमेंट्री, नेटफ्लिक्स और मेकर्स को मिला नोटिस

जब नशे में धुत मनोज बाजपेयी ने कर दिया नसीरुद्दीन शाह को परेशान, मारपीट तक पहुंच गई थी नौबत!

शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर को नहीं भेजा मानहानि का नोटिस, वायरल दावे पर लॉ फर्म ने तोड़ी चुप्पी

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'