dharma sangrah
✕

रा वन बनाम सुपरहीरो जी.वन

Updated: गुरुवार, 29 सितम्बर 2011 (17:11 IST)
बैनर : रे‍ड चिलीज़ एंटरटेनमेंट, इरोज एंटरटेनमेंट
निर्माता : गौरी खान
निर्देशक : अनुभव सिन्हा
संगीत : विशाल-शेखर
कलाकार : शाहरुख खान, करीना कपूर, अर्जुन रामपाल, मास्टर अरमान वर्मा, शहाना गोस्वामी, टॉम वू, दलीप ताहिल, सुरेश मेनन, सतीश शाह, संजय दत्त और प्रियंका चोपड़ा ( मेहमान कलाकार)
रिलीज डेट : 26 अक्टोबर 2011

PR


शेखर सुब्रमण्यम (शाहरुख खान) एक गेम डिजाइनर है, जो अब तक एक भी सफल वीडियो गेम नहीं बना पाया है। शेखर को मौज-मस्ती पसंद है, लेकिन उसका ज्यादातर समय अपने परिवार के बजाय गेम डिजाइन लेब में कटता है। खाने का शेखर शौकीन है और उसकी इस आदत से सभी परेशान है।

PR


दक्षिण भारतीय शेखर की पत्नी का नाम है सोनिया (करीना कपूर), जो कि पंजाबी है। पंजाबी महिलाओं की तरह वह जिंदगी को भरपूर तरीके से जीने में विश्वास करती है। किसी भी तरह की समस्या से निपट सकती है, सिवाय मॉडर्न टेक्नोलॉजी के। टेक्नोलॉजी के नाम से ही वह भागने लगती है। सोनिया चाहती है कि वह एक ऐसी किताब लिखे जिसमें गालियां पुरुषों को लेकर बनाई गई हो।

PR


शेखर और सोनिया का एक बेटा है प्रतीक सुब्रमण्यम (मास्टर अमन वर्मा)। वीडियो गेम खेलने में उसका कोई मुकाबला नहीं है। स्कूल के रॉक बैंड और फुटबॉल टीम में वह शामिल है। स्केटबोर्ड भी उसे पसंद है, लेकिन उसका पहला प्यार वीडियो गेम ही है। कठिन से कठिन गेम भी वह बड़ी आसानी से खेल लेता है। प्रतीक को विलेन पसंद है और हीरो को वह बड़ा बोरिंग मानता है। प्रतीक की अपने मम्मी-पापा से नहीं पटती है। अपनी लाउड पंजाबी मां पर उसे शरम आती है जबकि पिता को तो वह बिलकुल पसंद नहीं करता। वह चाहता है कि उसके पिता कूल दिखें। अइयइयो की जगह यो बोलें।

PR


बेचारा शेखर अपने बेटे को खुश करने के लिए हर ट्रिक आजमाता है, लेकिन सब बेकार। आखिर में प्रतीक अपने पिता से उम्मीद छोड़ देता है। इसी बीच शेखर का डिजाइन किया गया एक गेम सफल हो जाता है। पूरा परिवार इस गेम को देखने के लिए इकट्ठा है। बीच गेम में हार्ड ड्राइव क्रेश हो जाती है और तूफान आता है सुब्रमण्यम परिवार पर। जो गेम उन्होंने खेलने के लिए डिजाइन किया था वो गेम उनके साथ खेलने लग जाता है।

PR


फिल्म में जी.वन (द गुड वन) नामक सुपरहीरो भी है। जी.वन बिजली से बना हुआ है और उसके अंदर रक्षा करने का प्रोग्राम फीड है। वह उड़ सकता है, कई भाषाएं बोल सकता है और कई चीजों को एक साथ नियंत्रित कर सकता है। उसकी शक्ति हार्ट (हर्टज एमप्लिफाइंग रेसोनेंस ट्रांसमीटर) में है। सुब्रमण्यम फैमिली और जी.वन में क्या संबंध है? यह जी.वन कौन है? जैसे सवालों के जवाब मिलेंगे रा वन में।

निर्देशक के बारे में :
अनुभव सिन्हा अपने आपको भाग्यशाली मान सकते हैं क्योंकि बिना एक भी सुपरहिट फिल्म दिए उन्हें बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म ‘रा.वन’ निर्देशित करने का अवसर मिला है। रा.वन के पहले उन्होंने तुम बिन (2001), आपको पहले भी कहीं देखा है (2003), दस (2005), तथास्तु (2006) और कैश (2007) निर्देशित की है। पिछले चार-पांच वर्षों से वे दिन-रात रा.वन में व्यस्त हैं। अनुभव को कुशल तकनीशियन माना जाता है, शायद उनके इसी गुण को देखते हुए उन्हें रा.वन जैसी साई-फाई फिल्म निर्देशित करने का अवसर मिला है। उनकी इस फिल्म पर अरबों लोगों की निगाह लगी हुई है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें
Show comments

'पंचायत 5' का ट्रेलर रिलीज, प्रधानजी की छिनी कुर्सी, सचिवजी और रिंकी की लव स्टोरी में आएगा बड़ा मोड़

'मुझे बताने वाले आप कौन होते हैं', बुर्का और हिजाब पर शबाना आजमी ने रखी दोटूक राय

'कोई मिल गया' के 'बिट्टू सरदार' ने रचाई शादी, डॉक्टर प्रभजोत चावला संग लिए सात फेरे, देखें खूबसूरत तस्वीरें

'रामायण' को मिला वैश्विक सम्मान, वेटिकन के कार्डिनल और कैथोलिक चर्च के सदस्यों ने देखी फिल्म

नॉर्थ अमेरिका में दिखा नमित मल्होत्रा की 'रामायण' का दबदबा, 29 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ बनाया नया रिकॉर्ड

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'