Daily Horoscope
✕

मोहनदास : अपनी पहचान की तलाश

Updated: मंगलवार, 1 सितम्बर 2009 (11:57 IST)
PIB
निर्माता : आभा सोनाकिया
निर्देशक : मजहर कामरान
संगीत : विवेक प्रियदर्शन
कलाकार : सोनाली कुलकर्णी, सुशांत सिंह, नकुल वैद्य, शरबनी मुखर्जी, गोविन्द नामदेव

‘मोहनदास’ ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जिसकी पहचान चुरा ली गई है। वह मध्य प्रदेश के अनूपपुर का रहने वाला है और टोकरी बनाने वाले समुदाय का है। मोहनदास पढ़ने में हमेशा ही अव्वल आता है और उसकी ख्वाहिश है कि वह एक अच्छी नौकरी करे।

एक कोयले की खदान पर उसे नौकरी मिल जाती है, लेकिन बुलावा नहीं आता है। बेचारा मोहनदास बुलावे का इन्तजार करता रह जाता है। वहाँ जाकर उसे पता चलता है कि उसकी जगह कोई दूसरा व्यक्ति मोहनदास बनकर नौकरी कर रहा है।

मोहनदास इस बात का विरोध करता है। इसके बदले में उसकी जगह नौकरी कर रहा आदमी उसकी बहुत बुरी तरह पिटाई करता है। मोहनदास की जब कोई सुनवाई नहीं होती, तब वह दिल्ली के एक न्यूज़ चैनल की रिपोर्टर मेघना सेनगुप्ता को एक टेप भेजता है, जिसमें वह अपनी पहचान चुराने की बात कहता है।

PR
इस टेप को देख मेघना अनूपपुर जाती है और वहाँ जाकर सच्चाई उसे मालूम पड़ती है। हर्षवर्धन जो कि एक वकील है, कोर्ट में मोहनदास को अपनी पहचान दिलवाने के लिए उसके केस की पैरवी करता है।

क्या मोहनदास को उसकी पहचान व नौकरी वापस मिलती है? जानने के लिए देखिए फिल्म ''मोहनदास''। ओशियन इंटरनेशनल फिल्म्स फेस्टिवल नई दिल्ली, कोलकाता फिल्म फेस्टिवल, साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल न्यूयार्क, सैन फ्रांसिस्को, स्विट्‍जरलैंड जैसी जगहों पर इस फिल्म को दिखाया गया है।

लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें
Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'