1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. आने वाली फिल्म
  6. प्यार इम्पॉसिबल

Pyaar Impossible Movie Preview | प्यार इम्पॉसिबल

प्यार इम्पॉसिबल
निर्माता : उदय चोपड़ा
निर्देशक : जुगल हंसराज
कथा-पटकथा-संवाद : उदय चोपड़ा
संगीत : सलीम-सुलैमान
कलाकार : प्रियंका चोपड़ा, उदय चोपड़ा

कैलीफोर्निया स्थित ‍यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली अलिशा (प्रियंका चोपड़ा) के चर्चें चारों ओर हैं। इसकी वजह है अलिशा की खूबसूरती। पूरे कैम्पस में उसके जैसी हॉट और सुंदर लड़की कोई और नहीं है। हर लड़का उसे चाहता ै और उसे देखने के लिए घंटों इंतजार करता है।

PR
अभय (उदय चोपड़ा) भी सारे लड़कों की तरह दिल ही दिल में अलिशा पर मरने लगता है। अपने कम्प्यूटर प्रोग्राम और मैक स्टोर्स की बजाय वह अलिशा के बारे में ज्यादा सोचता है।

अभय एक अति साधारण लड़का है, जो मोटा चश्मा लगाता है। अजीब-सा व्यवहार करता है और दुनिया का सामना करने से घबराता है। उसमें आत्मविश्वास जरा भी नहीं है और वह बेहद शर्मीला है। अलिशा को तो पता भी नहीं होगा कि उस जैसे इंसान भी दुनिया में होते हैं।

अभय इस बात से अच्छी तरह वाकिफ है कि अलिशा एक राजकुमारी है और वह एक बदसूरत और साधारण किस्म का लड़का है। कही से भी वह अलिशा के लायक नहीं है। इसके बावजूद ‍वह हिम्मत जुटाकर अलिशा से अपने प्यार का इजहार कर देता है और उसे समझ आ जाता है कि यह ‘प्यार इम्पॉसिबल’ है।

कुछ दिनों बाद दोनों अलग-अलग राहों पर चल देते हैं। अभय अपने आपको स्थापित करने में लगा हुआ है। लेकिन तकदीर एक बार फिर अभय को उसके सपनों की रानी के सामने ला खड़ा करती है।

क्या अपने आप पर विश्वास कर अभय वो पाने में सफल होगा जो उसके लिए असंभव है?
क्या अलिशा चश्मे के पीछे छिपे उस आदमी को देख पाएगी, जो उसके परफेक्ट मैन की परिभाषा पर खरा नहीं उतरता है?
क्या सब कुछ भाग्य द्वारा निर्धारित होता है या भाग्य को बदला भी जा सकता है?
ये प्यार पॉसिबल है या प्यार इम्पॉसिबल?
इन सवालों के जवाब मिलेंगे ‘प्यार इम्पॉसिबल’ में।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें