Hanuman Chalisa
✕

पान सिंह तोमर की कहानी

- वेबदुनिया डेस्क

Updated: सोमवार, 27 फ़रवरी 2012 (18:05 IST)
बैनर : यूटीवी मोशन पिक्चर्स
निर्माता : रॉनी स्क्रूवाला
निर्देशक : तिग्मांशु धुलिया
संगीत : अभिषेक रे
कलाकार : इरफान खान, माही गिल, विपिन शर्मा
रिलीज डेट : 2 मार्च 2012

PR


चम्बल में बैंडिट क्वीन की शूटिंग के दौरान तिग्मांशु धुलिया ने पान सिंह तोमर के बारे में सुना जो एक राष्ट्रीय स्तर का एथलीट था, लेकिन हालातों के कारण वह बागी बन गया और उसने बंदूक उठा ली। धुलिया ने फैसला कर लिया कि वे पान सिंह की कहानी को स्क्रीन पर पेश करेंगे। उन्होंने दो वर्ष तक इस पर काम किया और तोमर के परिवार से बातचीत की। वे भिंड भी गए।

पान सिंह का किरदार निभाने के लिए उन्होंने इरफान खान का चयन किया। एक धावक का किरदार निभाना इरफान के लिए आसान नहीं था और वे इसे स्वीकारते भी हैं। बाधा दौड़ की बारीकियां उन्होंने सीखी और कई बार उन्हें चोट भी लगी। यह फिल्म लंबे समय से तैयार है, लेकिन कई कारणों से रिलीज नहीं हो पाई। तिग्मांशु मानते हैं कि यह एक ऐसी कहानी है जिस पर समय का कोई असर नहीं हो सकता है।

एक छोटे शहर में रहने वाला पान सिंह तोमर स्टीपलचेज़ में लगातार सात वर्षों तक विजेता बनता है। वह नया कीर्तिमान बनाता है जो दस वर्ष बाद टूटता है। इसके बाद पान सिंह की जिंदगी में कुछ ऐसी घटनाएं घटती हैं कि वह एथलेटिक्स छोड़ बंदूक हाथ में उठा लेता है। मध्य भारत स्थित चंबल घाटी उसका ठिकाना बन जाता है। इमोशन और उतार-चढ़ाव से भरी ‘पान सिंह तोमर’ में दिखाया गया है कि आखिर उसे ये क्यों करना पड़ा।

वेबदुनिया पर पढ़ें

लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें
Show comments

दो लड़के, एक दिल और ढेर सारी मुश्किल! 'कॉल मी बे' सीजन 2 के पोस्टर में दिखा बे का रोमांटिक लेकिन उलझा हुआ लव ट्राइएंगल

बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी ने लव गिल को लेकर खोले चौंकाने वाले राज, सिर मुंडवाने की बताई वजह

रामायण में माता सीता के योद्धा रूप पर छिड़ी बहस, अमीश त्रिपाठी ने 'अद्भुत रामायण' का हवाला देकर आलोचकों को दिया करारा जवाब

सुबह 6 बजे भजन बजाकर अक्षय ने तोड़ी ट्विंकल की नींद, अनूप जलोटा का नाम लेकर पत्नी ने ली चुटकी

आयुष्मान खुराना बोले- 'सेहरा पहनते ही बन गया था राजश्री का प्रेम', शादी, प्यार और पितृसत्ता पर खुलकर रखी राय

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'