Daily Horoscope
✕

धमाल : मौज-मस्ती की कहानी

Published: शुक्रवार, 3 अगस्त 2007 (11:17 IST)
निर्माता : अशोक ठाकरिया - इंद्र कुमार
निर्देशक : इंद्र कुमा र
गीतकार : समीर संगीतकार : अदनान सामी
कलाकार : संजय दत्त, जावेद जाफरी, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, आशीष चौधर ी

IFMIFM
दिल, बेटा, राजा, इश्क और मस्ती जैसी सुपरहिट फिल्में बना चुके निर्देशक इंद्रकुमार अब ‘धमाल’ फिल्म लेकर आ रहे हैं। जैसा कि नाम से जाहिर है, इस फिल्म से दर्शक धमाल, मस्ती और कॉमेडी की उम्मीद कर सकते हैं।

इस फिल्म की कहानी है चार दोस्तों की। चारों की कुछ न कुछ खासियत है। मानव श्रीवास्तव (जावेद जाफरी) को दुनिया का सबसे बड़ा मूर्ख माना जा सकता है, लेकिन उसे अपनी मूर्खता के बारे में कुछ भी पता नहीं है।

मानव का बड़ा भाई आदित्य श्रीवास्तव उर्फ अदि (अरशद वारसी) को दुनियाभर का ज्ञान है, लेकिन आधा-अधूरा। अधूरे ज्ञान वाला ज्यादा खतरनाक माना जाता है, किंतु उसे इस ग्रुप में सबसे अकलमंद माना जाता है।

देशबंधु रॉय उर्फ रॉय (रितेश देशमुख) को पता नहीं यह भ्रम कैसे हो गया है कि वह दुनिया का सबसे बड़ा जासूस है। इस ग्रुप के चौथे सदस्य हैं बोमन कांट्रेक्टर (आशीष चौधरी)। बोमन को मिस्टर डरपोक कहा जा सकता है, क्योंकि उसे हर समय डर लगता रहता है। सबसे ज्यादा वह डरता है अपने पिता नारी कांट्रेक्टर (असरानी) से।

ये चारों नमूने साथ में रहते हैं और साथ में काम करते हैं। ईमानदारी के साथ काम करने के बजाय ये पैसा कमाने का आसान तरीके ढूँढते रहते हैं। एक दिन उन्हें अमीर बनने का अवसर मिल जाता है।

उनकी मुलाकात होती है बोस (प्रेम चोपड़ा) से जो अंतिम साँसें ले रहा है। वे उसे बचाने की कोशिश करते हैं, लेकिन उनके सारे प्रयास व्यर्थ जाते हैं। मरने के पहले बोस उन्हें अपने छिपे हुए करोड़ों रूपयों के बारे में बताता है।

चारों की खुशियों का ठिकाना नहीं रहता। ढेर सारा धन और धमाल से भरी जिंदगी के वे सपने देखने लगते हैं, लेकिन पैसे और उनके बीच कबीर नायक (संजय दत्त) नामक मुसीबत आ खड़ी होती है।

इंस्पेक्टर कबीर पिछले दस वर्षों से बोस का पीछा कर रहा है। वह पीछा करते हुए वहाँ आ पहुँचता है, जहाँ बोस की लाश पड़ी हुई है। कबीर इन चारों को देखकर बोस की मौत के बारे में इनसे पूछताछ करता है। किसी तरह चारों कबीर को चकमा देखकर भाग निकलते हैं। फिर शुरू होता है पीछा।

कबीर नायक और ये चारों नमूने भागते-भागते कई हास्यास्पद परिस्थितियों में फँसते हैं। कई उतार-चढ़ाव आते हैं, जिन्हें देख दर्शक हँस-हँसकर लोटपोट हो जाता है।

क्या बोस ने सचमुच में कोई धन छिपा रखा था?
वो छिपा हुआ धन किसे मिलेगा?
क्या कबीर नायक इन्हें पकड़ पाएगा?
सारे सवालों के जवाब मिलेंगे ‘धमाल’ देखने के बाद।

लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें
Show comments

‘गनमास्टर जी 9’ रिव्यू: गोलियां, गैंगस्टर और बदले का वही पुराना तमाशा

शांभवी शर्मा के आरोपों पर सुदेश बेरी का करारा जवाब, बोले- किसी के भाग्य में स्टारडम लिखकर नहीं ला सकता

रिलीज से पहले कानूनी पेंच में फंसी सुकेश चंद्रशेखर पर बनी डॉक्यूमेंट्री, नेटफ्लिक्स और मेकर्स को मिला नोटिस

जब नशे में धुत मनोज बाजपेयी ने कर दिया नसीरुद्दीन शाह को परेशान, मारपीट तक पहुंच गई थी नौबत!

शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर को नहीं भेजा मानहानि का नोटिस, वायरल दावे पर लॉ फर्म ने तोड़ी चुप्पी

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'