manglik dosh calculator
✕

ढूँढते रह जाओगे

Updated: गुरुवार, 5 मार्च 2009 (15:16 IST)
IFM
निर्माता : रॉनी स्क्रूवाला
निर्देशक : उमेश शुक्ला
संगीत : साजिद-वाजिद
कलाकार : सोनू सूद, सोहा अली खान, कुणाल खेमू, परेश रावल, दीपल शॉ, जॉनी लीवर, असरानी

आनंद पवार (कुणाल खेमू) चार्टर्ड अकाउंटेंट है, तो राज चोपड़ा (परेश रावल) फिल्म निर्माता। वे बाजार से पैसा उठाकर कम रुपए में फ्लॉप फिल्म बनाने की योजना बनाते हैं ताकि बचा हुआ धन अपनी जेब में रख सकें। लेकिन इसके पहले की वे योजना को साकार कर सकें, दोनों के बीच विवाद हो जाता है।

इसी बीच आनंद नौकरी से हाथ धो बैठता है और उसकी गर्लफ्रेंड नेहा भी उससे संबंध तोड़ लेती है। आनंद एक बार फिर राज के पास जाता है और कहता है कि उस योजना पर वे फिर काम कर सकते हैं।

IFM
दोनों बाजार से 110 करोड़ रुपए उठाते हैं और 10 करोड़ में एक फ्लॉप फिल्म बनाने की योजना बनाते हैं। सुपरस्टार आर्यन कपूर (सोनू सूद) को वे तीन करोड़ रुपए में साइन करते हैं। हीरोइन के रूप में वे आर्यन की गर्लफ्रेंड रिया को लेना चाहते हैं, लेकिन आर्यन मना कर देता है।

आनंद को राज उसकी एक्स गर्लफ्रेंड नेहा को फिल्म में लेने की सलाह देता है क्योंकि उसे अभिनय का शौक है। साथ ही वह आनंद की जिंदगी में एक बार फिर आ जाएगी। आर्यन के साथ फिल्म करने के लिए नेहा मान जाती है।

IFM
फिल्म शुरू होती है। आनंद और राज उसे बेहद खराब बनाते हैं, ताकि लोग फिल्म देखने न आएँ। अपनी फिल्म को फ्लॉप करने के लिए वे उसे बड़ी-बड़ी फिल्मों के सामने प्रदर्शित करते हैं।

आनंद और राज के दुर्भाग्य से वो फिल्म बहुत बड़ी हिट साबित होती है। राज और आनंद को पैसा देने वाले मुनाफे में अपना हिस्सा माँगते हैं। इसके बाद शुरू होता है आनंद और राज के मुसीबतों का सिलसिला, जिसे हास्य भरे अंदाज में दिखाया गया है।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें
Show comments

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'