manglik dosh calculator
✕

टेंशन दूर : आने वाली फिल्म

Updated: बुधवार, 2 नवंबर 2011 (14:46 IST)
निर्माता : शांति वर्मा, राज वर्मा, जय प्रकाश
निर्देशक : अंबरीश सिंगल
संगीत : अली गनी
कलाकार : स्वराज सिंह, स्वाति आनंद, संभावना सेठ, रजा मुराद, दिनेश हिंगू, सुधीर दलवी
रिलीज डेट : 4 नवंबर 2011

गांव में रहने वाला गोपाल बेहद भोला है। एक दुर्घटना में वह सुनने की शक्ति खो बैठता है। इलाज के बावजूद उसे कोई फायदा नहीं होता। एक दिन अचानक गोपाल को अहसास होता है कि उसे सुनाई देने लगा है और साथ ही लोगों के दिमाग को पढ़ लेने की अनोखी शक्ति उसे हासिल हो गई है।

इस शक्ति का उपयोग कर गोपाल उन लोगों को बेनकाब कर देता है जो बुरा सोचते हैं। इससे घबराकर लोग उसे गांव से खदेड़ देते हैं। अपने माता-पिता और प्रेमिका को छोड़ गोपाल शहर चला जाता है जहां उसकी मुलाकात एक जेबकतरे से होती है।

PR


जेबकतरे को जब गोपाल की शक्ति का पता चलता है तो वह उसे सलाह देता है कि लोगों के मन की बात पढ़कर वह उनके टेंशन को दूर करने में मदद करे। उनकी समस्याओं का निदान करे। बात गोपाल को जम जाती है और दोनों मिलकर ‘टेंशन दूर डॉट कॉम’ नामक एक दुकान खोल लेते हैं।

गोपाल के गांव वालों को अहसास होता है कि गोपाल के साथ उन्होंने ठीक नहीं किया है। गोपाल की प्रेमिका बिजली उसे ढूंढने के लिए शहर आती है। इधर अपने यहां आए ग्राहक का दिमाग पढ़ते हुए गोपाल को पता चलता है कि वह अपने देश के कुछ राज दुश्मन देश को बताने वाला है, लेकिन इससे पहले वह कुछ करे वह अपराधियों से घिर जाता है। कैसे गोपाल इन मुसीबतों से छुटकारा पाता है और कैसे वह इस शक्ति को खो बैठता है यह मजेदार तरीके से फिल्म में दिखाया गया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें
Show comments

‘दिल की बेवफाइयां’ में गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या की जोड़ी ने जीता दिल, नए म्यूजिक वीडियो में दिखी प्यार और अधूरी ख्वाहिशों की कहानी

OTT Releases This Week: विजय सलगांवकर की आखिरी चाल से लेकर स्पाइडर-मैन के नए अवतार तक, इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा असली धमाल

अवनीत कौर का वाइल्ड अवतार, लेपर्ड प्रिंट आउटफिट में दिए कातिलाना पोज, तस्वीरें वायरल

शरवरी के ‘झुमका पटोला’ का सोशल मीडिया पर धमाका, इंस्टाग्राम पर 10 लाख रील्स और यूट्यूब पर 135 मिलियन पार

रामायण देखकर तनिषा मुखर्जी ने दिया रिएक्शन, सीता के रोल में साई पल्लवी को नहीं कर पाईं स्वीकार

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'