Hanuman Chalisa
✕

जेल की कहानी

Updated: बुधवार, 4 नवंबर 2009 (16:57 IST)
IFM
बैनर : परसेप्ट पिक्चर कंपनी, भंडारकर एंटरटेनमेंट
निर्देशक : मधुर भंडारकर
संगीत : शरीब साबरी, तोशी साबरी, शमीर टंडन
कलाकार : नील नितिन मुकेश, मुग्धा गोडसे, मनोज बाजपेयी, आर्य बब्बर, चेतन पंडित, राहुल सिंह

पराग दीक्षित (नील नितिन मुकेश) मानता है कि उस पर भगवान की असीम कृपा है। पराग की उम्र होगी 25 वर्ष के आसपास। इस उम्र में ही उसके पास सब कुछ है। ऐशो-आराम के सारे साधन, मनपसंद काम और खूबसूरत गर्लफ्रेंड। मानसी (मुग्धा गोडसे) भी पराग को बेहद चाहती है।

IFM
पराग की जिंदगी अचानक मोड़ लेती है। कुछ ऐसी घटनाएँ घटती हैं कि पराग अपने आपको जेल के अंदर पाता है। पुलिस उसकी पिटाई करती है। जेल उसे नरक जैसा लगता है। पराग को लगता है कि यह एक बुरा सपना है, लेकिन बाद में वह इस सच्चाई को स्वीकारता है कि वह ऐसी दुनिया है, जिसके बारे में कभी उसने सोचा भी नहीं था।

जेल में पराग की दोस्ती नवाब (मनोज बाजपेयी) से होती है, जो 20 साल की सजा काट रहा है। नवाब से सभी घबराते हैं और किसी की पूछने की हिम्मत नहीं होती कि वह जेल में क्यों है? नवाब का दिल कहता है कि पराग बेगुनाह है। जेल के बाहर मानसी ही उसकी एकमात्र आशा है।

IFM
जल्द ही, पराग जेल के आंतरिक तंत्र से परिचित होता है। उसे पता चलता है कि जेल के अंदर किस तरह की धाँधलियाँ चल रही हैं। कई बेगुनाह लोग सजा काट रहे हैं और कुछ जेल में ही ऐश कर रहे हैं।

पराग के सामने दो ही विकल्प मौजूद हैं। या तो वह अपना शोषण होने दे या व्यवस्था के खिलाफ अपनी आवाज उठाए।

लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें
Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'