Chalo Dilli Movie Preview | चलो दिल्ली
बैनर : भीगी बसंती एंटरटेनमेंट, बिग डैडी प्रोडकशन्स, इरोज इंटरनेशनल मीडिया लि.
निर्माता : कृषिका लुल्ला, लारा दत्ता, कविता भूपति चड्ढा
निर्देशक : शशांत शाह
संगीत : गौरव दास गुप्ता, आनंद राज आनंद, सचिन गुप्ता कलाकार : लारा दत्ता, विनय पाठक, अक्षय कुमार (मेहमान कलाकार), याना गुप्ता
रिलीज डेट : 29 अप्रैल 2011

PR |
चलो दिल्ली एक रोड मूवी है। एक ऐसी यात्रा है जिसके दो यात्री सोच, विचार, पहनावे और पेशे से बिलकुल विपरीत हैं। मिहिका मुखर्जी (लारा दत्ता) आम महिलाओं से बिलकुल अलग है। मुंबई स्थित एक मल्टीनेशनल कंपनी में वह सीनियर वाइस प्रेसिडेंट है। बकवास बातें करना उसे पसंद नहीं है। मिहिका ने दुनिया को दो भागों में बाँट रखा है। एक हिस्से में हैं विनर्स और दूसरे में लूजर्स। यह बताने की जरूरत नहीं है कि मिहिका किस तरफ खड़ी है। सभी चीजों के बारे में उसका नजरिया एकदम स्पष्ट है। तभी तो उसे कुछ लोग मिसेस क्लियर कट कहते हैं।