1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. आने वाली फिल्म
  6. गोलमाल 3 : तिहरा मजा

Golmaal 3 Movie Preview | गोलमाल 3 : तिहरा मजा

गोलमाल 3
बैनर : श्री अष्टविनायक सिने विज़न लिमिटेड, इरोज इंटरनेशनल
निर्माता : ढिलिन मेहता
संगीत : प्रीतम
कलाकार : अजय देवगन, करीना कपूर, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपदे, कुणाल खेमू, मिथुन चक्रवर्ती
रिलीज डेट : 5 नवंबर 2010

PR

रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित गोलमाल और गोलमाल रिटर्नस को पसंद किया गया और बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों ने सफलता भी हासिल की। गोलमाल एक ब्रांड नेम बन गया है और इसी का फायदा उठाते हुए गोलमाल 3 दिवाली पर रिलीज होने वाली है। एक बार फिर सभी वो चरित्र इस फिल्म में नजर आएँगे जो दर्शकों को बेहद पसंद हैं।


PR

गोलमाल 3 में एक ही परिवार के दो समूहों की कहानी है, जिसमें से एक मास्टरपीस जैसा है। इसके सदस्य साथ में खाते हैं, प्रार्थना करते हैं और एक-दूसरे के सुख-दु:ख में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। दूसरे समूह के सदस्य आपस में लड़ते-झगड़ते हैं। उनमें कोई सहयोग की भावना नहीं है और एक-दूसरे की शक्ल देखना उन्हें अच्छा नहीं लगता।

PR

ये विशिष्ट परिवार न केवल आपको गुदगुदाएगा बल्कि इसमें आपको रोमांस और दिल को छूने वाले दृश्य भी देखने को मिलेंगे। ‘गोलमाल 3’ देखना यानी कुछ मस्ती से भरे प्यारे लम्हों का साक्षी बनना है। फिल्म बनाने वालों का दावा है कि ‘गोलमाल 3’ में इस सीरिज की पिछली फिल्मों के मुकाबले तिहरा मजा और हास्य है।


PR

निर्देशक के बारे में : गोलमाल 3 रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित 6ठी फिल्म है। उनकी हास्य फिल्मों में जबरदस्त स्टंट भी देखने को मिलते हैं। फिल्म के बारे में रोहित कहते हैं ‘गोलमाल 3 मेरे लिए बहुत बड़ी चुनौती है क्योंकि दर्शकों की अपेक्षाएँ बहुत ज्यादा है। मैं कहना चाहूँगा कि यह मेरे द्वारा निर्देशित सारी फिल्मों से बिलकुल अलग है और मुझे पूरा विश्वास है कि दर्शक इसे पसंद करेंगे।‘

लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें