manglik dosh calculator
✕

गुजारिश : जिंदगी से हारता जादूगर

Updated: मंगलवार, 2 नवंबर 2010 (16:37 IST)
बैनर : एसएलबी फिल्म्स, यूटीवी मोशन पिक्चर्स
निर्माता : संजय लीला भंसाली, रॉनी स्क्रूवाला
निर्देशन व संगीत : संजय लीला भंसाली
कलाकार : रितिक रोशन, ऐश्वर्या राय, आदित्य रॉय कपूर, मोनिकांगना दत्ता, शेरनाज पटेल, नफीस अली
रिलीज डेट : 19 नवंबर 2010
PR

गोआ की हरियाली, नीले पानी का जादू और दमकते हुए सूर्य की खूबसूरती संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गुजारिश’ में नजर आने वाली है। वहाँ जादूगर एथेन मैस्करेनहास (रितिक रोशन) का घर है। इस समय वह एक रेडियो शो होस्ट कर रहा है और अपने ह्यूमर से सुनने वालों के मन में आशा, हँसी और जादू बिखेर रहा है। यह विश्वास करना कठिन है कि सकारात्मक बातें करने वाला यह आदमी व्हील चेयर पर बैठा रहता है और बिना किसी की मदद के हिल-डुल भी नहीं सकता।


PR

चौदह वर्ष पहले उसके साथ एक दुर्घटना घटी और उसके बाद उसके शरीर का निचला हिस्सा लकवे का शिकार हो गया। एथेन को हरकदम पर उसकी नर्स सोफिया डिसूजा (ऐश्वर्या राय) की सहायता लेना पड़ती है। दोनों में बेहद अच्छी ट्यूनिंग है और एथेन के प्रति सोफिया आकर्षित है। इस प्यारे से रिश्ते में खामोशी के जरिये ही सारी बातें बयाँ हो गई हैं।


PR

अपनी दुर्घटना के चौहद वर्ष पूरे होने पर एथेन अपनी जिंदगी पर खुद का नियंत्रण चाहता है। उसका मानना है कि अपने जीवन का फैसला लेना हर व्यक्ति का अधिकार है। वह कोर्ट में दया मृत्यु (मर्सी किलिंग) की याचिका दायर करता है। उसके इस निर्णय से सोफिया सहित पूरी दुनिया चौंक जाती है। सोफिया और उसके रिश्तों पर भी इसका असर होता है। इस होहल्ले के बीच उमर सिद्दकी नामक नौजवान एथेन से जादू सीखने के लिए आता है। एक तरफ एथेन अपना हुनर उमर को सिखाता है और दूसरी ओर वह अपने जीवन पर खुद का नियंत्रण पाने के लिए लड़ाई लड़ता है। इस लड़ाई से उसकी और उससे जुड़े लोगों की जिंदगी में तूफान आ जाता है।


PR

निर्देशक के बारे में

संजय लीला भंसाली की गिनती इस समय भारत के बेहतरीन निर्देशकों में से होती है। अपनी फिल्मों में वे मानवीय स्वभाव का बारीकी से चित्रण करते हैं। खामोशी द म्यूजिकल, हम दिल दे चुके सनम, देवदास और ब्लैक जैसी बेहतरीन फिल्में उन्होंने बनाई हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘साँवरिया’ फ्लॉप हो गई थी, जिससे संजय आहत हुए थे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें
Show comments

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'