निर्देशक : शोएब मंसूर संगीत : रोहैल हयात कलाकार : शान, नसीरुद्दीन शाह, ईमान अली, हमीद शेख भाषा : उर्दू अवधि : 2 घंटे 47 मिनट
चार अप्रैल को भारत में पाकिस्तानी फिल्म ‘खुदा के लिए’ प्रदर्शित होने जा रही है। आम भारतीय या पाकिस्तानी फिल्म की तरह इस फिल्म में नाच, गाना या रोमांस नहीं है, बल्कि इसमें कुछ गंभीर मुद्दे उठाए गए हैं। 9/11 के बाद पाकिस्तानी और मुसलमान की स्थिति कितनी मुश्किल हो गई है, यह इस फिल्म में दिखाया गया है।
साथ ही इसमें कट्टरवादी और आधुनिक विचारधारा के मुस्लिमों के बीच के टकराव को भी दर्शाया गया है। पढ़े-लिखे और आधुनिक मुसलमान बड़ी कठिन परिस्थितियों में फँसे हुए हैं। वे पाश्चात्य जीवनशैली को पसंद करते हैं इसलिए कट्टरवादी लोग उनसे चिढ़ते हैं और मुसलमान होने के कारण पश्चिम में रहने वाले लोग उन्हें हमेशा संदेह भरी निगाहों से देखते हैं।
IFM
इस फिल्म के जरिए उन प्रश्नों का समाधान खोजने की कोशिश की गई है जो युवा मुसलमान के दिमाग में उठते रहते हैं। इस फिल्म में भारतीय कलाकार नसीरुद्दीन शाह ने भी काम किया है।
यह फिल्म पाकिस्तान, ब्रिटेन और अमेरिका में 2007 में प्रदर्शित हुई थी। इस फिल्म को सराहना के साथ कई पुरस्कार भी मिले।
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)
परिचय
समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में....
और पढ़ें
Show comments
रितेश देशमुख की गोद में बैठीं पत्नी जेनेलिया, राहुल गांधी ने शेयर की तस्वीर, जानिए क्या है पूरा मामला
बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार प्रेम और गन की भिड़ंत, सूरज बड़जात्या बनाम इमरान हाशमी की दिलचस्प जंग
Miss Universe 2026: 115 सुंदरियों को पछाड़कर जेनिफर बैरेटो बनीं विनर, 20 साल बाद प्यूर्टो रिको में लौटा ताज
सूरज बड़जात्या की ‘ये प्रेम मोल लिया’ ने रचा नया इतिहास, रिलीज से पहले संगीत एल्बम को मिले 1 अरब व्यूज
'किंग' के लिए फिर साथ आए शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद, क्या बॉक्स ऑफिस पर टूटेगा कमाई का रिकॉर्ड?