kundali milan
✕

कॉकटेल की कहानी

- वेबदुनिया डेस्क

Updated: बुधवार, 20 जून 2012 (17:26 IST)
बैनर : इरोज इंटरनेशनल, इल्यूमिनाती फिल्म्स
निर्माता : दिनेश विजान, सैफ अली खान, सुनील ए. लुल्ला, एंड्रयू हेफेरनन
निर्देशक : होमी अदजानिया
संगीत : प्रीतम चक्रवर्ती
कलाकार : सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण, डायना पेंटी, डिम्पल कपाड़िया
रिलीज डेट : 13 जुलाई 2012

PR


कॉकटेल में इश्क का कॉकटेल मौज-मस्ती और हल्के-फुल्के तरीके से दिखाया गया है। गौतम खन्ना (सैफ अली खान), वेरोनिका डिकोस्टा (दीपिका पादुकोण) और मीरा गुप्ता (डायना पेंटी) फिल्म के मुख्य किरदार हैं।

भारत में रहने वाले गौतम की ख्वाहिश तब पूरी हो जाती है जब लंदन में उसे जॉब मिल जाता है। तभी उसकी मम्मी नीता (डिम्पल कपाड़िया) एक अड़चन खड़ी कर देती है। नीता की शर्त है कि लंदन जाने के पहले गौतम अपनी शादी के लिए लड़की फाइनल करे।

( शेष कहानी अगले पृष्ठ पर)


PR


गौतम इस काम के लिए कुछ दिनों के लिए भारत में ही रूक जाता है। इसी बीच मीरा में नीता को ‘परफेक्ट बहू’ के सारे गुण नजर आते हैं। वह मीरा को गौतम के लिए चुन लेती है, लेकिन यह बात न तो वह गौतम को बताती है और मीरा के माता-पिता से भी कह देती है कि इस बारे में वे मीरा को भी कुछ नहीं बताएं।

मीरा को अपनी कंपनी की ओर से एक असाइनमेंट पूरा करने के लिए तीन दिन के लिए लंदन जाना है। जब यह बात नीता को पता चलती है तो वह एक प्लान बनाती है। वह गौतम को लंदन जाने की इजाजत देती है। साथ ही मीरा को अपनी सहेली की बेटी बताते हुए वह मीरा को भी लंदन साथ ले जाने के लिए गौतम से कहती है।

( शेष कहानी अगले पृष्ठ पर)


PR


फ्लाइट में ही मीरा और गौतम में अच्छी दोस्ती हो जाती है। लंदन पहुंचकर मीरा असाइनमेंट पूरा करने में जुट जाती है, लेकिन वक्त पर काम पूरा नहीं कर पाती। नतीजा यह निकलता है कि उसे नौकरी से हाथ धोना पड़ता है। उसका मूड खराब हो जाता है। उसका यह हाल देख गौतम उसे एक पार्टी में ले जाता है जहां उनकी मुलाकात वेरोनिका डिकोस्टा (दीपिका पादुकोण) से होती है। वेरोनिका बिंदास लड़की है और जो चाहती है वह करती है।

( शेष कहानी अगले पृष्ठ पर)


PR


वेरोनिका, गौतम और मीरा में अच्छी पटने लगती है। वेरोनिका की खूबसूरती और अदाओं पर गौतम मर मिटता है, लेकिन उसे यह पता नहीं है कि वेरोनिका तो जर्मी को प्यार करती है। मामला पेचीदा तब और हो जाता है जब मीरा भी चुपके-चुपके गौतम को चाहने लगती है। इधर वेरोनिका के मिजाज की वजह से जर्मी के दिल में वरोनिका के प्रति अब प्यार नहीं रहा है। वह मीरा को चाहने लगता है।

( शेष कहानी अगले पृष्ठ पर)


PR


सिचुएशन यह बनती है कि गौतम चाहता है वेरोनिका को, वेरोनिका चाहती है जर्मी को, जर्मी चाहता है मीरा को और मीरा चाहती है गौतम को यानी की फुल सर्कल। अब कौन किसको मिलता है, इसके लिए देखना होगी ‘कॉकटेल’।

वेबदुनिया पर पढ़ें

लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें
Show comments

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'