Daily Horoscope
✕

ओम शांति ओम : पुनर्जन्म की कहानी

Published: रविवार, 4 नवंबर 2007 (10:16 IST)
PR
निर्माता : गौरी खान
निर्देशक : फरहा खान
गीत : विशाल डडलानी, जावेद अख्तर, कुमार
संगीत : विशाल-शेखर
कलाकार : शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, श्रेयस तलपदे, अर्जुन रामपाल, किरण खेर

फरहा खान द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ओम शांति ओम’ पुनर्जन्म पर आधारित है। फिल्म की शुरूआत सत्तर के दशक से होगी और धीरे-धीरे फिल्म आज के दौर में आएगी। उस दौर की कार, पोशाक, चश्मे, हेअर स्टाइल फिल्म में दिखाने के लिए फरहा ने विशेष मेहनत की है।

फिल्म की कहानी बॉलीवुड के इर्दगिर्द घूमती है। वह जमाना धर्मेन्द्र, ज‍ितेन्द्र, राजेश खन्ना जैसे कलाकारों का था, इसलिए फिल्म की नायिका दीपिका पादुकोण को स्पेशल तकनीक के जरिये इन कलाकारों के साथ गाना गाते हुए दिखाया गया है।

PR
ओमप्रकाश माखीजा (शाहरुख खान) उसी दौर का कलाकार है। ओम का फिल्मों में नायक बनने का सपना है। अच्छा अभिनेता बनने के बावजूद उसे फिल्मों में नायक बनने का मौका नहीं मिलता है। उसे जूनियर कलाकार बनकर ही संतोष करना पड़ता है।

शांतिप्रिया (दीपिका पादुकोण) सफलतम अभिनेत्री है। वह बहुत खूबसूरत है। ओम उसका प्रशंसक है और उसे चाहने लगता है। ओम उसे पाने के लिए अपने सारे सपने भूलने के लिए तैयार है। शांतिप्रिया भी ओम को चाहती है और वह भी ओम के लिए ग्लैमर जगत को छोड़ सकती है।

PR
कुछ नाटकीय घटनाक्रम घटित होते हैं और ओम की मृत्यु हो जाती है। शांतिप्रिया अपने टूटे हुए दिल के साथ अकेली रह जाती है।

ओम कपूर (शाहरुख खान) के रूप में ओम फिर से जन्म लेता है। उसे पिछले जन्म की यादें परेशान करती हैं। धीरे-धीरे उसे याद आ जाता है कि उसकी मौत कैसे और किन कारणों से हुई थी। उसे शांतिप्रिया की याद आती है, जो अभी भी जिंदा है। ओम इन उलझनों को कैसे सुलझाता है, इसके लिए देखिए ‘ओम शांति ओम’।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें
Show comments

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'