1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. आने वाली फिल्म
  6. एमएलए की कहानी

M.L.A. Movie Preview | एमएलए की कहानी

- वेबदुनिया डेस्क

एमएलए
बैनर : गजाली फिल्म प्रोडक्शन प्रा.लि.
निर्माता : बी.एल.के.
निर्देशक : शिव दुबे
संगीत : संदेश शांडिल्य
कलाकार : मुकेश तिवारी, ओंकारदास मानिकपुरी, चैतन्य नायडू

कमल कुशवाह (चैतन्य नायडू) एक उद्योगपति है। गरीबी में पैदा हुए कमल ने मेहनत के बल पर तरक्की की है। वह मध्य प्रदेश के छोटे से गांव भागलीपुर का है और उसका व्यापार भी इसी गांव के इर्दगिर्द फैला हुआ है।

कमल अपने गांव वालों के लिए चिंतित है और हमेशा सोचता रहता है कि गांव वालों को कैसे रोजगार दिलाया जाए। उसके इस मिशन में शंकर (ओंकार दास मानिकपुरी) नामक किसान जुड़ जाता है।

प्रताप सिंह (मुकेश तिवारी) वहां का एम.एल.ए. है। उसे चुनाव प्रचार के लिए पैसों की आवश्यकता है। इसके लिए उसका ध्यान उद्योगपति कमल पर जाता है। एमएलए का सेक्रेटरी सुखीराम (पंकज त्रिपाठी) कमल को मनाने की कोशिश करता है, लेकिन वह नहीं मानता।

कमल से एमएलए प्रताप दोस्ती का नाटक रचता है, लेकिन इससे यह बात उभर कर आती है कि जनता के साथ धोखा हो रहा है। यहां से इनमें आपसी लड़ाई शुरू होती है।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें