dharma sangrah
✕

आखिरी डिसीज़न

Updated: बुधवार, 17 फ़रवरी 2010 (19:47 IST)
निर्माता : ए. सिंह
निर्देशक : दीपक कुमार बंधु
संगीत : हनीफ शेख, बप्पी-टुटुल
कलाकार : अमर सिधु, सुमोना चक्रवर्ती, अनंत जोग, नागेश भोसले, मुश्ताक खान, नवनी परिहार

अर्जुन एक प्रशिक्षित हत्यारा है। उसका निशाना कभी नहीं चूकता। वह अपने शरीर को हथियार की तरह उपयोग में लाता है और तेज दिमाग से वह इस हथियार का बखूबी उपयोग करता है।

विक्टर अपराध की दुनिया का बादशाह है। कांट्रेक्ट लेकर वह लोगों की हत्या करवाता है। अर्जुन को उसने अपने बेटे की तरह पाला है। उसने अर्जुन को कभी किसी से दोस्ती नहीं करने दी, इसके बावजूद अर्जुन की जिंदगी में मानसी आ जाती है।

PR
मानसी को अर्जुन चाहने लगता है और उसकी खातिर वह अपराध की दुनिया को छोड़ना चाहता है। एक तरफ उसका प्यार है और दूसरी ओर विक्टर के प्रति वफादारी। वह निर्णय नहीं ले पाता।

अमेरिका में विक्टर को बताए गए एक काम को खत्म कर अर्जुन वापस लौटता है और मानसी की खातिर विक्टर को छोड़ने का निर्णय वह लेता है।

भारत से भागा हुआ खतरनाक ओरियन ग्रीस से 30 वर्ष बाद भारत लौटता है। उसके बेटे को कमिश्नर श्याम सिंह ने मार दिया था और वह कमिश्नर से बदला लेना चाहता है। कमिश्नर को मारने का कांट्रेक्ट वह विक्टर को देता है और विक्टर यह काम अर्जुन को सौंपता है।

PR
इधर अर्जुन को दो बातें पता चलती हैं। एक, कि वह पिता बनने वाला है और दूसरी ये कि श्यामसिंह के बेटे को उसने ही मारा था। वह पिता के दर्द को महसूस करता है। विक्टर उसे कहता है कि वह उसके लिए यह आखिरी काम कर दे।

अर्जुन निर्णय नहीं ले पाता है। उसके करियर का यह आखिरी और जिंदगी का पहला डिसीजन है । वह क्या फैसला करेगा, इसका जवाब फिल्म में मिलेगा

लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें
Show comments

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'