Daily Horoscope
✕

खामोशियां की कहानी

Updated: गुरुवार, 22 जनवरी 2015 (18:16 IST)
बैनर : विशेष फिल्म्स, फॉक्स स्टार स्टुडियो
निर्देशक : करण डर्रा
संगीत : जीत गांगुली, अंकित तिवारी, नावेद जफर, बॉबी-इमरान
कलाकार : गुरमीत चौधरी, सपना पब्बी, अली फजल
रिलीज डेट : 30 जनवरी 2015 
कबीर (अली फज़ल) एक उपन्यासकार है। वह वन बुक वंडर है। नया उपन्यास लिखने की प्रेरणा पाने के लिए वह एक यात्रा पर निकलता है। मीरा (सपना पब्बी) नामक खूबसूरत युवती से कबीर की मुलाकात होती है। 

मीरा एक गेस्ट हाउस चलाती है, जिसे कबीर बेहद डरावना मानता है। 

मीरा की शादी गेस्ट हाउस के मालिक जयदेव (गुरमीत) से हुई है। जयदेव की कभी पेपर मिल हुआ करती थी और वह काफी धनवान हुआ करता था। जयदेव दिखने और व्यवहार में अपने आपको शरीफ आदमी की तरह पेश करता है, लेकिन उसके अंदर एक दानव छिपा हुआ है।

गेस्ट हाउस में कबीर का सामना कई असामान्य बातों और घटनाओं से होता है। जैसे-जैसे वह मामले की तह में जाता है उसके सामने गेस्ट हाउस और मीरा के राज उजागर होने लगते हैं। 

कबीर को लगता है कि इन संदिग्ध घटनाओं के बारे में मीरा को भी पता है, लेकिन वह इन्हें टालती रहती है। शायद उसे खतरा है। 

कबीर जितना मीरा से बात करता है उतना ही उसकी ओर आकर्षित होता है। आखिर इन खामोशियों में छिपे रहस्य क्या है? जवाब मिलेगा 'खामोशियां' में। 
खामोशियां का ट्रेलर अगले पेज पर... 
Show comments

‘गणेश: डस्ट टू स्टारडस्ट’ का पहला गाना ‘कर मेहनत’ इस दिन होगा रिलीज, सोनू निगम की आवाज जीत लेगी दिल

हमारे घर पर गोलियां चल रही हैं, 'बिग बॉस 20' में छलका रोहित शेट्टी का दर्द

'मेरा दिल टूट गया', मुंबई में शो के बीच शिल्पा राव के साथ हुआ ऐसा बर्ताव, छलका दर्द

Bigg Boss 20: स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी ने लगाई लवप्रीत की क्लास, पूछा- कैसा चल रहा है मसाज पार्लर?

'पड़ोसी के बम से तेज फटना चाहिए अपना बम.' KBC के मंच पर अमिताभ बच्चन ने सुनाया बचपन का दिवाली किस्सा

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'