• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आने वाली फिल्म
  4. हमशकल्स की कहानी
Written By समय ताम्रकर

हमशकल्स की कहानी

हमशकल्स
बैनर : फॉक्स स्टार स्टुडियो, पूजा एंटरटेनमेंट इंडिया लि.
निर्माता : वासु भगनानी
निर्देशक : साजिद खान
संगीत : हिमेश रेशमिया
कलाकार : सैफ अली खान, बिपाशा बसु, रितेश देशमुख, तमन्ना भाटिया, ईशा गुप्ता, राम कपूर, सतीश शाह, चंकी पांडे
रिलीज डेट : 20 जून 2014

PR


हमशकल्स में एक जैसी शक्ल होने के कारण उत्पन्न हुए कन्फ्यूजन को हास्य रस में डूबो कर दिखाया गया है। एक ही आदमी के उसी के जैसे दिखने वाले दो और शख्स हैं और ऐसे तीन इंसान हैं। खास बात यह है कि उनके नाम भी समान है।

PR

PR

अशोक (सैफ अली खान) और कुमार (रितेश देशमुख) लंगोटिया यार हैं। इस बात से वे अंजान हैं कि उनके जैसे दिखने वाले दो इंसान और हैं और उनके नाम भी अशोक (सैफ अली खान) और कुमार (रितेश देशमुख) हैं। ये अशोक और कुमार भी अच्छे दोस्ती हैं। वे इस बात से भी अंजान हैं कि उनके जैसे दिखने वाले एक और अशोक (सैफ अली खान) और कुमार (रितेश देशमुख) हैं। इनमें भी बड़ी अच्छे दोस्ती है।
PR

PR

ऐसे ही एक हैं मामाजी (राम कपूर), जिनका एक हमशक्ल है जिसका नाम भी मामाजी (राम कपूर) है। इस मामाजी का एक और हमशक्ल है और उसका नाम भी मामाजी (राम कपूर) है।
PR

PR

संक्षेप में बात की जाए तो 'हमशकल्स' ऐसे तीन लोगों की कहानी है जिनके ट्रिपल रोल है।
PR