biodatamaker

लता मंगेशकर का जब किशोर कुमार ने किया था पीछा

Updated: शनिवार, 5 फ़रवरी 2022 (14:54 IST)
अपने गाए गीत की इन पंक्तियो को जीवन का फलसफा मानने वाले किशोर कुमार ने पार्श्व गायिका लता मंगेशकर के साथ कई सुपरहिट गीत गाए हैं। इसके बावजूद बहुत कम लोगों को पता है कि अपने करियर के आरंभ में ही उनकी सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर से अनबन हो गई थी और वह भी अनजाने में।
 
लता मंगेशकर ने इस घटना का जिक्र एक बार कुछ इस प्रकार किया था ‘बांबे टॉकीज की फिल्म ‘जिद्दी’ के गाने की रिकॉडिंग के लिए जब वे एक लोकल ट्रेन से सफर कर रही थी तो उन्होंने पाया कि एक शख्स भी उसी ट्रेन मे सफर कर रहा है। बाद में स्टूडियो जाने के लिए जब उन्होंने तांगा लिया तो देखा कि वह शख्स भी तांगा लेकर उसी ओर आ रहा है।
 
लता ने कहा जब वह बांबे टॉकीज पहुंची तो उन्होंने देखा कि वह शख्स भी बांबे टॉकीज पहुंचा हुआ है। वे डर गईं कि उनका कोई पीछा कर रहा है इसको लेकर दोनों की अनबन हो गई। बाद में उन्हें पता चला कि वह शख्स किशोर कुमार हैं।‘
 
इसे महज संयोग ही कहा जाए कि बतौर पार्श्व गायक किशोर कुमार ने इसी फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। दिलचस्प बात है कि इस फिल्म मे उन्हे देवानंद के लिए गाने का मौका मिला और बाद में वह देवानंद की आवाज कहलाए।

ये भी पढ़िए: 
 

Show comments

‘भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना’ से ‘फूलों का तारों का’ तक, राखी के ये गीत हैं अमर

बॉलीवुड में राखी का बदलता रंग: इन फिल्मों ने पर्दे पर दिखाई भाई-बहन के प्यार की गहराई

‘डोंट बी शाय’ का टीजर रिलीज, कॉलेज लाइफ और पहले प्यार की कहानी लेकर आ रही नई स्टारकास्ट

प्रभास के पिता बनकर 'सालार पार्ट 2 – शौर्यांग पर्वम' में एंट्री करेंगे बड़े स्टार, कहानी में होगा अहम रोल

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का टीजर रिलीज, रहस्यमयी दुनिया में दिखी पहली झलक

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख