Daily Horoscope

संजय दत्त हीरोइन के पीछे चाकू लेकर दौड़े थे, शाहरुख खान की पकड़ना चाहते थे गर्दन

Updated: रविवार, 18 अप्रैल 2021 (17:49 IST)
बात उन दिनों की है जब संजय दत्त नशे में चूर रहते थे। ड्रग्स और शराब के नशे में वे चौबीस घंटे धुत्त रहते थे। उन्हें न दिन का पता रहता था और न रात का। मुश्किल तो उन निर्माता-निर्देशकों की होती थी जो संजय दत्त को लेकर फिल्म बना रहे थे। संजय ठीक से डायलॉग्स भी बोल नहीं पाते थे। चूंकि निर्माता-निर्देशकों का पैसा लगा होता था इसलिए वे किसी तरह फिल्में पूरी करते थे। 
 
नशे में संजय दत्त अजीबो-गरीब हरकत किया करते थे। एक दिन तो हद ही हो गई। एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे से वे किसी बात से नाराज हो गए। संजय दत्त का दिमाग घूम गया। 
 
पद्मिनी जाने के लिए निकली। थोड़ी दूर ही पहुंची होगी कि संजय दत्त खुला चाकू लेकर‍ पद्मिनी के पीछे दौड़ लगाने लगे। किसी तरह से लोगों ने संजय का काबू में किया। 
 
संजय के डैड सुनील दत्त को यह किस्सा पता चला तो वे नाराज हो गए और अगली सुबह संजय को इलाज के लिए जर्मनी ले गए। 

ये किस्सा भी पुराना है। जब शाहरुख फिल्म इंडस्ट्री में नए-नए थे। उन्होंने अपना नाम ही बनाया था। उसी दौरान एक फिल्मी पत्रिका ने फिल्म स्टार्स के बारे में ऐसी खबरें छापीं कि सभी नाराज हो गए। सभी ने उसके खिलाफ मोर्चा निकालने का फैसला किया जिसकी अगुवाई मशहूर अभिनेता अमजद खान कर रहे थे। 
 
अमजद की तबियत बहुत खराब थी। चलना भी मुश्किल था। चूंकि वे लीडर थे इ‍सलिए परेशानियों के बावजूद मोर्चे में शामिल हुए। मेहबूब स्टूडियो में सभी जमा हुए। वहीं पर शाहरुख शूटिंग कर रहे थे। शाहरुख मोर्चे में शामिल नहीं हुए और अमजद खान के सामने से निकल गए। उन्होंने अमजद का अभिवादन भी नहीं किया। 
 
यह देख पास खड़े संजय दत्त गुस्से में आग-बबूला हो गए। वे शाहरुख के पीछे भागे। शाहरुख की गर्दन वे पकड़ने ही वाले थे कि लोगों ने संजय को पकड़ लिया। उस दिन संजय के हाथों शाहरुख बाल-बाल बचे। 

पिता सुनील दत्त को स्मोकिंग करते 6 वर्ष के संजय दत्त ने देख लिया। वे जिद करने लगे कि वे भी स्मोकिंग करने लगे। समझाने पर भी नहीं माने। सुनील दत्त का धीरज जवाब दे गया। उन्होंने संजय के हाथ में पूरी सिगरेट थमा दी यह सोचकर कि हाथ जल जाएगा तो यह अपने आप समझ जाएगा, लेकिन संजय दत्त तो पूरी स्टाइल से सिगरेट के छल्ले उड़ाने लगे। वो भी 6 साल की उमर में। 

रति अग्निहोत्री को संजय दत्त बेहद पसंद करते थे। रति का भी यही हाल था। रति के माता-पिता इस रिश्ते के बेहद खिलाफ थे। संजय दत्त की खराब आदतों के बारे में वे जानते थे। उन्होंने संजय दत्त के पीछे एक फोटोग्राफर लगा दिया। फोटोग्राफर ने संजय के शराब पीते और ड्रग लेते हुए फोटो खींचे। ये फोटो रति को दिखाए तो उन्होंने अपने कदम पीछे खींच लिए। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख