suvichar
✕

दिलीप कुमार की आंखों में देख डायलॉग भूल जाते थे अमिताभ बच्चन

Updated: सोमवार, 11 दिसंबर 2023 (13:28 IST)
दिलीप कुमार और अमिताभ बच्चन। दोनों ही भारत के श्रेष्ठ अभिनेता। एक दौर ऐसा भी था जब दोनों साथ में फिल्में कर रहे थे। तब कई लोगों की इच्छा थी कि इन दोनों महान अभिनेताओं को एक ही फिल्म में देखने की। लेकिन ऐसी स्क्रिप्ट नहीं मिल रही थी कि दोनों साथ में फिल्म कर सके। 
 
आखिरकार सलीम-जावेद द्वारा लिखी गई स्क्रिप्ट 'शक्ति' फाइनल हुई जिसमें ये दोनों एक्टर्स काम करने के लिए राजी हुए। शोले वाले डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने इसे निर्देशित किया। 
 
जिन्होंने शक्ति (1982) देखी है उन्हें पता है कि इस फिल्म में दिलीप कुमार और अमिताभ बच्चन की एक्टिंग का स्तर कितना ऊंचा है। मानो दोनों में होड़ थी कि कौन बेहतर अभिनेता है और इसके लिए दोनों ने पूरी ताकत झोंक दी। 
 
पिता-पुत्र के रिश्ते पर आधारित इस फिल्म में स्मिता पाटिल और राखी गुलजार भी थे, लेकिन सारी निगाहें तो अमिताभ और दिलीप कुमार पर लगी थी। 
 
अमिताभ का रोल कुछ इस तरह का था कि वे अपने पिता (दिलीप कुमार) से नाराज हैं और अमिताभ ने अपने एंग्रीयंग मैन वाले चिरपरिचित रोल में खूब चौके-छक्के मारे। 
 
दूसरी ओर दिलीप कुमार ने ऐसे पिता का रोल निभाया तो अपने परिवार से ऊपर फर्ज को अहमियत देते हैं। वे एक पहाड़ जैसे नजर आते हैं जिसे अपने सिद्धांतों से डिगाना नामुमकिन लगता है। 
 
इन दोनों अभिनेताओं के कई बेहतरीन दृश्य फिल्म में नजर आते हैं। टकराव वाले दृश्यों में तो वे फिल्म का स्तर ही ऊंचा उठा देते हैं। 
 
एक सीन में अमिताभ को पीछे घूम कर दिलीप कुमार की आंखों में देख संवाद बोलना थे। आसान सीन था, लेकिन अमिताभ जैसे अभिनेता को इस सीन को करने में 20 से ज्यादा रीटेक देने पड़े। 
 
अमिताभ का कहना था कि जैसे ही वे दिलीप कुमार की आंखों में देखते हैं, संवाद भूल जाते हैं। दिलीप कुमार की आंखों में न जाने क्या जादू था कि बिग बी गड़बड़ कर जाते थे। 
 
जब यह फिल्म रिलीज हुई तो दर्शकों में इस बात को लेकर बहस होती थी कि किसने बेहतर अभिनय किया है? युवाओं को अमिताभ का अभिनय पसंद आया तो सीनियर्स को दिलीप कुमार का। 
 
बात पुरस्कार समारोह तक जा पहुंची। फिल्मफेअर अवॉर्ड्स वालों ने दिलीप कुमार और अमिताभ, दोनों को ही, बेस्ट एक्टर की कैटेगरी में नॉमिनेट कर दिया। लेकिन दिक्कत तो ये थी कि किसे बेस्ट माना जाए। 
 
जब घोषणा हुई तो बाजी दिलीप कुमार के हाथ लगी। उन्हें बेस्ट एक्टर का पुरस्कार दिया गया। अब बेस्ट तो एक ही चुना जा सकता है। 
 
कहने वाले कहते हैं कि दोनों को ही यह अवॉर्ड दिया जाना था। बहरहाल, अमिताभ ने सदैव ही यह माना कि दिलीप कुमार उनसे कहीं बेहतर एक्टर थे और वे इस बात को भी स्वीकारते हैं कि दिलीप कुमार का प्रभाव उनके अभिनय में भी नजर आता है। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख