Daily Horoscope
✕

असिन के बेडरूम में लगे थे सलमान खान के फोटो

Updated: सोमवार, 1 फ़रवरी 2021 (13:09 IST)
बॉलीवुड में असिन ने अपनी शुरुआत आमिर खान के साथ की थी। फिल्म गजनी के जरिये उन्होंने हिंदी फिल्मों में कदम रखा था। गजनी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। असिन की हिंदी फिल्मों में मांग बढ़ गई थी, लेकिन उन्होंने हमेशा दक्षिण भारतीय भाषाओं में बनने वाली फिल्मों को ही प्राथमिकता दी इसलिए वे हिंदी फिल्मों में कम नजर आईं। 
 
भले ही असिन ने आमिर के साथ पहली हिंदी फिल्म की हो, लेकिन वे आमिर के बजाय सलमान खान की फैन हैं। यहां तक कि उनके बेडरूम में सलमान के पोस्टर लगे हुए थे। 


 
जब असिन को सलमान के साथ ‘लंदन ड्रीम्स’ फिल्म ऑफर हुई तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि वे अपने फेवरेट स्टार के साथ फिल्म करने जा रही हैं। उन्होंने तुरंत हां कह दिया। इस फिल्म में अजय देवगन भी थे।  
 
‘लंदन ड्रीम्स’ की ज्यादातर शूटिंग आउटडोर हुई थी, जिससे कलाकारों को साथ में गुजारने के लिए ज्यादा समय मिल जाता है। इस कारण असिन की सलमान से अच्छी दोस्ती हो गई थी और सलमान भी असीन का पूरा खयाल रखते थे। अजय भी दोनों के अच्छे दोस्त बन गए थे और तीनों ने इस फिल्म की शूटिंग के दौरान खूब धमाल मचाया था। 


 
असिन और सलमान की इस दोस्ती को देखते हुए तब यह बात भी उड़ गई थी कि सलमान ने असिन को मुंबई में एक घर बतौर गिफ्ट दिया है। हालांकि इस बात में कोई सच्चाई नहीं थी। कुछ ने कहा कि कैटरीना को जलाने के लिए सलमान ने ऐसा किया था। 

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख