dharma sangrah
✕

नमक हराम के बारे में अमिताभ बच्चन ने बताई खास बात

Updated: गुरुवार, 23 नवंबर 2017 (15:15 IST)
23 नवम्बर को फिल्म 'नमक हराम' को रिलीज होने के 44 वर्ष पूरे हुए। इसमें बॉलीवुड के दो सुपरस्टार्स राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन ने साथ में अभिनय किया था। फिल्म का निर्देशन महान ऋषिकेश मुखर्जी ने किया था। 
 
अमिताभ ने फिल्म का एक फोटो ट्विटर पर पोस्ट किया है जिसमें राजेश खन्ना और अमिताभ दोनों नजर आ रहे हैं। अमिताभ ने लिखा है कि मेरे हाथ में जो वीडियो कैमरा है वो फिल्म इंडस्ट्री का पहला वीडियो कैमरा है। यह जैसे ही आया राजेश खन्ना ने खरीद लिया। 
 
राजेश खन्ना ने यह कैमरा ऋषि दा को दिखाया और ऋषि दा ने फिल्म में इसे दिखाया। 'दीये जलते हैं, फूल खिलते हैं' गाना अमिताभ और राजेश खन्ना पर फिल्माया गया था। इसमें राजेश गाते हैं और इसी वीडियो कैमरे से अमिताभ उन्हें शूट करते दिखाई देते हैं। 
 
ऋषिकेश मुखर्जी की यह बेहतरीन फिल्मों में से एक है। राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन, रेखा, सिमी गरेवाल, असरानी, एके हंगल, ओम शिवपुरी, दुर्गा खोटे और रजा मुराद जैसे कलाकारों ने फिल्म में लीड रोल निभाया था। 
<

T 2719 - Namak Haram .. 44 years ! .. and that instrument in my hand is the first video camera in the film Industry .. it had just come out and it belonged to Rajesh Khanna personally .. when he showed it to Hrishi Da, he used it in the scene of the film .. !! pic.twitter.com/g0oH7ox4GN

— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) 22 नवंबर 2017 >
 
दिये जलते हैं फूल खिलते हैं, मैं शायर बदनाम, नदिय सा दरिया दरिया से सागर जैसे बेहतरीन गीतों की धुन आरडी बर्मन ने बनाई थी। 

Show comments

‘हनुमान अंश’ की ओटीटी रिलीज डेट का ऐलान, दो प्लेटफॉर्म पर 6 भाषाओं में देखें फिल्म

8 घंटे की शिफ्ट के कारण अक्षय कुमार को नहीं मिल रहीं फिल्में? एक्टर ने खोला बॉलीवुड का बड़ा राज

‘दिल की बेवफाइयां’ में गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या की जोड़ी ने जीता दिल, नए म्यूजिक वीडियो में दिखी प्यार और अधूरी ख्वाहिशों की कहानी

OTT Releases This Week: विजय सलगांवकर की आखिरी चाल से लेकर स्पाइडर-मैन के नए अवतार तक, इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा असली धमाल

अवनीत कौर का वाइल्ड अवतार, लेपर्ड प्रिंट आउटफिट में दिए कातिलाना पोज, तस्वीरें वायरल

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख