kalsarpa dosh calculator
✕

सलमान खान बनेंगे 'बजरंगी भाईजान'

Updated: बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (18:29 IST)
IFM
' काबुल एक्‍सप्रेस', 'न्‍यूयॉर्क' और सलमान खान अभिनीत 'एक था टाइगर' के निर्देशक कबीर खान अपनी आगामी फिल्‍म 'बजरंगी भाईजान' लेकर आ रहे हैं। फिल्‍म में बॉलीवुड सुपरस्‍टार सलमान खान और करीना कपूर खान मुख्‍य भूमिकाओं में होंगे। फिल्‍म सलमान के बैनर 'सलमान खान वेंचर्स' के तले प्रस्‍तुत की जाएगी। फिल्‍म में सलमान 'बजरंगी भाईजान' की भूमिका निभाएंगे।

फिल्‍म के बारे में निर्देशक कबीर खान का कहना है कि फिल्‍म वर्तमान समय की पृष्‍ठभूमि पर आधारित है और एक इंसान की कहानी कहती है। फिल्‍म की शूटिंग नवंबर में शुरू होने जा रही है। देश के कई स्‍थानों पर इस फिल्‍म को शूट किया जाएगा और अगले साल ईद के दौरान इसे रिलीज़ किया जाएगा।

इस बात की पुष्‍टि के लिए निर्देशक कबीर खान ने ट्वीट किया, "सलमान खान द्वारा बजरंगी भाईजान की भूमिका करना बेहद खास है... इस बात को लेकर हम दोनों ही काफी उत्‍साहित हैं..."

आगे करीना को फिल्‍म का हिस्‍सा बताते हुए कबीर ने ट्वीट किया, "जी हां, बजरंगी भाईजान में करीना कपूर भी होंगी और यह फिल्‍म 2015 की ईद पर रिलीज़ की जाएगी"

सलमान और करीना की जोड़ी को अंतिम बार 'बॉडीगार्ड' में देखा गया था। सलमान की 'दबंग 2' में करीना ने एक आइटम नंबर 'फेविकोल से' भी किया था।

लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें
Show comments

‘गनमास्टर जी 9’ रिव्यू: गोलियां, गैंगस्टर और बदले का वही पुराना तमाशा

शांभवी शर्मा के आरोपों पर सुदेश बेरी का करारा जवाब, बोले- किसी के भाग्य में स्टारडम लिखकर नहीं ला सकता

रिलीज से पहले कानूनी पेंच में फंसी सुकेश चंद्रशेखर पर बनी डॉक्यूमेंट्री, नेटफ्लिक्स और मेकर्स को मिला नोटिस

जब नशे में धुत मनोज बाजपेयी ने कर दिया नसीरुद्दीन शाह को परेशान, मारपीट तक पहुंच गई थी नौबत!

शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर को नहीं भेजा मानहानि का नोटिस, वायरल दावे पर लॉ फर्म ने तोड़ी चुप्पी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'