• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By WD

सलमान और शाहिद करेंगे स्क्रीन शेयर

रैंबो राजकुमार
बॉलीवुड के हैंडसम ‘रैंबो राजकुमार’ इन दिनों काफी व्यस्त चल रहे हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं अभिनेता शाहिद कपूर की। जो अपनी आने वाली फिल्म ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’ को पूरी करने में काफी व्यस्त हैं। शाहिद इस फिल्म के साथ ही प्रभुदेवा की फिल्म ‘रैंबो राजकुमार’ में भी काम कर रहे हैं।

खबर है कि शाहिद फिल्म ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’ में बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म के निर्देशक राजकुमार संतोषी ने दोनो को साथ लाने का बीड़ा उठाया है। हालांकि, फिल्म में दोनों अभिनेताओ का सीन पिछले सप्ताह शूट किया जा चुका है।

घायल, दामिनी, अजब प्रेम की गजब कहानी आदि फिल्म का निर्देशन करने वाले निर्देशक राज कुमार संताषी की इस कॉमेडी फिल्म में निगेटिव रोल में प्रदीप चौधरी नजर आएंगे। इस फिल्म में शाहिद कपूर, इलियान डीक्रूज, सौरभ शुक्ला, मुकेश तिवारी, जाकिर हुसैन आदि मुख्य भूमिका में हैं। ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’ से अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे भी लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। इसका प्रदर्शन 23 अगस्त को किया जाएगा।

WD