Daily Horoscope
✕

शाहरुख मान लो... नंबर वन तो सलमान ही हैं

Updated: बुधवार, 6 जुलाई 2016 (19:18 IST)
शाहरुख खान की हालत राजेश खन्ना जैसी हो रही है। वे यह मानने को तैयार ही नहीं हैं कि नंबर वन के सिंहासन से जनता ने उन्हें उतार दिया है। अभी भी वे अपने आपको किंग खान मानते हैं। राजेश खन्ना का भी यही हाल था। अमिताभ बच्चन आ गए और छा गए और काका का सिंहासन उन्होंने छीन लिया पर काका यह बात कभी नहीं मान सके। 

'सुल्तान' की फिल्म समीक्षा पढ़ने के लिए क्लिक करें 
 
सलमान की 'सुल्तान' ने जिस तरह से बॉक्स ऑफिस को थर्रा दिया है उसे देख सभी का कहना है कि अब तो सलमान नंबर वन हैं। किंग खान को उन्होंने पछाड़ दिया है। यह उनकी लगातार दसवीं ऐसी फिल्म होगी जिसने सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 
भीड़ खींचने का जो माद्दा सलमान में है वो इस समय किसी भी बॉलीवुड सितारे में नहीं है। जैसी ही उनकी फिल्म रिलीज होती है सिनेमाघरों में भीड़ टूट पड़ती है। एक सप्ताह तो वे अपने नाम के बूते पर ही भीड़ खींच लेते हैं। यही सुपरस्टार की निशानी होती है। यह बात अब किंग खान में नहीं बची है। उनकी फैन ने जितना कारोबार किया है उससे तो सुलमान की सुल्तान दो या तीन दिन में ही आगे निकल जाएगी। अब शाहरुख के नाम पर वैसी भीड़ नहीं जुटती जैसी कि पहले जुटा करती थी। 
 
शाहरुख और सलमान की यदि पिछली दस फिल्मों की तुलना की जाए तो सलमान मीलों आगे नजर आते हैं। सलमान तो क्या आमिर ने भी शाहरुख को पछाड़ रखा है। सुनते है इसी कारण किंग खान इन दिनों दबाव में हैं। वे तुरंत एक बड़ी सफलता चाहते हैं, लेकिन ऐसा हो नहीं पा रहा है। 
 
ट्रेड विशेषज्ञों का कहना है कि कोई माने या न माने, स्पष्ट है कि सलमान नंबर वन है। उनकी फिल्मों को मेट्रो सिटी से लेकर गांव तक सफलता मिलती है। वे हर उम्र और वर्ग के दर्शकों में लोकप्रिय हैं। 
Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख