1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

रिया के होंगे हाथ पीले!

रिया सेन
PR


ये खोज का विषय हो सकता है कि रिया सेन द्वारा अभिनी‍त फिल्मों की संख्या ज्यादा है या उनके प्रेमियों की। थोड़-थोड़े दिनों में उनकी बांहों में नया प्रेमी नजर आता है। क्रिकेट खिलाड़ी श्रीसंथ से इश्क लड़ाने के बाद वे दो प्रेमी बदल चुकी हैं।

रिया की इन हरकतों ने मम्मा मुनमुन को भी परेशान कर रखा है। एक और रिया की बहन राइमा है जो इश्क-विश्क की बजाय फिल्मों पर ध्यान देती हैं। तो दूसरी रिया है जिनके लिए अभिनय से महत्वपूर्ण ‍बॉयफ्रेंड हैं।

मम्मा मुनमुन रिया को कई बार राइमा के उदाहरण भी दे चुकी हैं, लेकिन बेचारी रिया क्या करें। गलती उनकी नहीं दिल की है। प्यार किया नहीं जाता हो जाता है कि तर्ज पर उनका दिल प्रेमियों पर आता और जाता रहता है।

सुनने में आया है कि मुनमुन ने अब फैसला कर लिया है कि रिया सेन के हाथ पीले करने का समय आ गया है। उन्होंने रिया को वॉर्निंग दे दी है कि फटाफट लड़का पसंद कर लो वरना मेरे पसंद के लड़के के गले में वरमाला डाल दो। मुनमुन की इन बातों को भी रिया हल्के से ले रही हैं।

लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें