रिया की सुंदरता से प्रभावित देवआनंद
देवआनंद कभी रुकते नहीं। उनमें इतनी ऊर्जा है कि वे बॉक्स ऑफिस के परिणाम की चिंता किए बिना लगातार फिल्में बनाते रहते हैं। इस समय देव साहब ‘चार्जशीट’ नामक फिल्म में व्यस्त हैं। इस फिल्म में एक ग्लैमरस किरदार को निभाने के लिए देवआनंद ने रिया सेन को चुना। उनके मुताबिक रिया एक सुंदर और ग्लैमरस लड़की होने के साथ-साथ भूमिका के लिए उपयुक्त हैं। रिया पर फिल्म में कुछ गाने भी फिल्माए जाएँगे। रिया सेन की नानी सुचित्रा सेन के साथ भी देवआनंद काम कर चुके हैं। देवआनंद का कहना है कि सेन परिवार की महिलाएँ बड़ी खूबसूरत हैं। सुचित्रा सेन और मुनमुन सेन की तरह रिया भी सुंदर और आकर्षक हैं। देवआनंद की फिल्म में काम करने का अवसर पाकर रिया बड़ी राहत महसूस कर रही होंगी, क्योंकि इस समय उनके पास काम की कमी है।