बंगाली बाला रिया सेन को कई दिनों बाद मुंबई की पार्टी सर्किट में देखा गया। पिछले कई दिनों से वे मुंबई से बाहर थीं और हाल ही में बैंकॉक में छुट्टियाँ बिताकर वे वापस लौटी हैं।
हाल ही में सुभाष घई की पार्टी में रिया नजर आईं। वे पहले से ज्यादा सेक्सी नजर आ रही थीं। आमतौर पर छुट्टियाँ बिताने के बाद फिल्म स्टार्स का वजन बढ़ जाता है, लेकिन रिया का वजन कम हो गया है, जिससे उनकी सुंदरता और बढ़ गई है।
रिया की खूबसूरती ने गजब ढा दिया। उन्हें देख बॉलीवुड के कई लोग चकित रह गए। अब्बास-मस्तान और डेविड धवन जैसे निर्देशकों ने तो रिया को बधाई दे डाली। हो सकता है कि नए लुक के कारण रिया को लेकर कुछ फिल्मों की घोषणा आगामी दिनों में हो जाए।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें