1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला

रितेश देशमुख : चाय पियो जी

रितेश देशमुख
PR
अभिनेता रितेश देशमुख जल्दी ही चाय की दुकान खोलने वाले हैं। वे देश के कई शहरों में टी सेंटर्स खोलेंगे जहाँ पर‍ विभिन्न प्रकार की चाय पीने को मिलेगी। उन्होंने नाम भी सोच लिया है ‘चाय पियो जी’। पहला टी सेंटर मुंबई में खुलेगा।

रितेश के दिमाग में टी सेंटर्स खोलने का विचार अरसे से था, लेकिन समय नहीं होने के कारण वे इस दिशा में कार्य नहीं कर सके। वक्त मिलने पर अब उन्होंने इस दिशा में पहल की है। रितेश का मानना है कि उन्हें अपने इस नए काम में जरूर सफलता मिलेगी।

रितेश ने फिल्म उद्योग में अपने अनिश्चित भविष्य को ध्यान में रखते हुए संभवत: नए व्यवसाय में कदम रखा है। अभिनय की दुकान बंद हो जाए तो उन्हें कोई चिंता नहीं होगी क्योंकि चाय की दुकान तो चलती रहेगी।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें