• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

बिपाशा का जादू और नशा

बिपाशा जादू नशा बिपाशा बसु पंख
IFM
बिपाशा बसु का जादू और नशा एक बार फिर ‍सिल्वर स्क्रीन पर दिखाई देने वाला है। ‘पंख’ फिल्म में उनकी भूमिका की काफी चर्चा है, क्योंकि इसमें वे अपनी इमेज के अनुरूप ग्लैमरस दिखाई देने वाली हैं। संजय गुप्ता द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन सुदीप्तो चट्टोपाध्याय ने किया है।

इस फिल्म में बिपाशा 20 वर्षीय किरदार जेरी (मैराडोना रिबेलो) के दिमाग की कल्पना बनी हैं। इस किरदार के बारे में सुदीप्तो ने बताया ‘बिपाशा, जेरी की कल्पना है, जो उसके दिमाग में मौजूद है। जेरी का किरदार पेचीदा है। फिल्म में उसे बाल कलाकार के रूप में दिखाया गया है, जो लड़कियों के किरदार निभाता है। इससे उसे समझ में नहीं आता कि वह लड़का है या लड़की है या कुछ और है।

अपनी बात आगे बढ़ाते हुए सुदीप्तो कहते हैं ‘जेरी अकसर सेक्सी कल्पनाएँ करता है और उसे बिपाशा नजर आती हैं। बिपाशा और जेरी पर एक गाना ‘जिया न जला’ भी फिल्माया गया है, जिसमें बिपाशा उसकी इच्छाएँ पूरी करती हैं।‘

बिपाशा की तारीफ करते हुए ‍सुदीप्तो कहते हैं ‘बिपाशा का इस फिल्म में लुक ग्लैमरस है। इसके लिए रॉकी एस और गेविन ने काफी मेहनत की है। हम चाहते थे कि वे सोफिया लॉरेन जैसी नजर आएँ। शूटिंग के दौरान बिपाशा इस किरदार में इस तरह खो गई कि मानो वे जेरी को ही दिखाई दे रही हों। इस चरित्र को उन्हें अभिनीत करते देखना बहुत शानदार अनुभव था।‘