1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला

प्रकाश मेहरा का निधन

प्रकाश मेहरा
IFM
बुरी खबरों का सिलसिला लगातार बॉलीवुड में बना हुआ है। चंद दिनों पहले शक्ति सामंत, और फिरोज खान इस दुनिया को छोड़ चले गए और अब निर्देशक प्रकाश मेहरा। 17 मई की सुबह उन्होंने अंतिम साँस ली। 69 वर्षीय प्रकाश मेहरा पिछले कुछ महीनों से बीमार थे।

प्रकाश मेहरा के साथ अमिताभ बच्चन ‘जंजीर’ नामक अपनी पहली हिट फिल्म दी। इस फिल्म से अमिताभ की इमेज ‘एंग्रीयंग मैन’ की बनी। इसके बाद दोनों ने मिलकर हेराफेरी, लावारिस, शराबी, नमक हलाल, मुकद्दर का सिकंदर जैसी कई हिट फिल्में दी। इस जोड़ी की आखिरी फिल्म ‘जादूगर’ थी, जो फ्लॉप हुई और दोनों की जोड़ी टूट गई। ‘बाल ब्रह्मचारी’ प्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित आखिरी फिल्म थी।

अपनी पत्नी के निधन के बाद प्रकाश मेहरा टूट गए और अपने जीवन के अंतिम वर्ष उन्होंने बेहद अकेले और खामोशी के साथ बिताए।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें