dharma sangrah
✕

पा : बच्चा बनना आसान नहीं था

Updated: सोमवार, 9 नवंबर 2009 (15:20 IST)
IFM
उम्र के इस दौर में भी अमिताभ बच्चन का अभिनय के प्रति जुनून कम नहीं हुआ है। वे अभी भी अपनी हर भूमिका के उतनी ही मेहनत करते हैं मानो वे पहली बार अभिनय कर रहे हो।

अमिताभ की आने वाली फिल्म ‘पा’ है, जिसकी रिलीज़ को लेकर बिग-बी में उत्साह है। अपने ब्लॉग पर वे लिख चुके हैं कि वे बेसब्री से ‘पा’ के प्रदर्शित होने का इंतजार कर रहे हैं ताकि दर्शकों की प्रतिक्रिया उन तक पहुँच सके।

बिग-बी की मेहनत देख इस फिल्म की यूनिट चकित रह गई। अमिताभ ने इस फिल्म में 13 वर्षीय बच्चे की भूमिका निभाई है जो प्रागेरिया नामक बीमारी से पीडि़त है। अमिताभ को 13 वर्षीय दिखाना आसान नहीं था। उनका लुक इस फिल्म में एकदम अलग है। लेकिन हर चुनौती को स्वीकारने वाले अमिताभ इससे भी पीछे नहीं हटे।

शूटिंग आरंभ होने से 4 घंटे पूर्व उनका मेकअप शुरू हो जाता था। चार घंटे बाद वे शूटिंग के लिए तैयार हो पाते थे। इस दौरान वे ज्यादा खा या पी भी नहीं सकते थे। दो घंटे मेकअप उतारने में लगते थे। ‍मेकअप के कारण उन्हें एलर्जी हो जाती थी।

मेकअप के बाद अमिताभ का हुलिया बिलकुल बदल जाता था। शूटिंग देखने पहुँचे लोग अमिताभ को सेट पर ढूँढते रहते थे और पास ही खड़े अमिताभ को पहचान भी नहीं पाते थे।

अभिषेक इस फिल्म में अमिताभ के पिता बने हैं। उनके मुताबिक वे अपने पिता का अभिनय के प्रति इतना समर्पण देख दंग रह गए। उन्होंने और विद्या बालन ने अमिताभ से इस फिल्म की शूटिंग के दौरान बहुत सीखा।

लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें
Show comments

O.M.: Operation Mole रिव्यू: लाल चंदन की तस्करी, खूनी खेल और अंडरकवर मिशन, लेकिन रोमांच की कसौटी पर कमजोर

कौन बनेगा करोड़पति 18 को मिला पहला करोड़पति, 24 रुपये लेकर मुंबई आए भूषण ठाकरे ने जीते 1 करोड़

श्रद्धा कपूर की 'ईथा' से 'मातृभूमि' के टकराव पर सलमान खान ने मांगी माफी, बोले- मुझे पता होता तो कभी एक साथ फिल्म न लाता

500 करोड़ की नेटवर्थ की खबरों पर भड़के अनुपम खेर, बोले- मेरे पास इसका 10 प्रतिशत भी नहीं

व्हाइट स्ट्रीटवियर और रिमलेस चश्मे में दिशा पाटनी ने बिखेरा जलवा, किलर पोज देख फैंस हुए दीवाने

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'