dharma sangrah
✕

गौहर खान : ‘रॉकेट सिंह’ से शुरुआत

Written By WD
Updated: सोमवार, 23 नवंबर 2009 (10:52 IST)
PR
रणबीर कपूर की 11 दिसंबर को ‘रॉकेट सिंह - सेल्समैन ऑफ द ईयर’ प्रदर्शित होने वाली है और इस फिल्म के जरिये गौहर खान अपना करियर शुरू करने जा रही हैं। गौहर इस फिल्म को लेकर थोड़ी डरी हुई हैं, लेकिन उनका कहना है कि इससे ज्यादा वे पानी से डरती हैं। क्यों? इस बारे में उन्होंने उनके बचपन का एक किस्सा सुनाया। गौहर के अनुसार वे अपने परिवार के साथ एक हिल स्टेशन पर गई थीं और झील में बोटिंग का आनंद ले रही थीं। वे मछलियों को देखने के लिए झुकी और झील में गिर पड़ी। उन्हें तैरना भी नहीं आता था। वो तो भला हो एक आदमी का जिन्होंने गौहर को बचा लिया।

जहाँ तक फिल्म का सवाल है तो गौहर का कहना है कि रणबीर के सुपरस्टार होने का फिल्म और उन्हें जरूर फायदा मिलेगा। गौहर के अनुसार फिल्म की शूटिंग के दौरान पूरी यूनिट ने खूब मस्ती की और हँसी-खुशी से भरे वातावरण में शूटिंग की। सभी लोग एक-दूसरे की टाँग खींचने में लगे रहते थे। गौहर को उम्मीद है कि उन्हें दर्शक जरूर पसंद करेंगे।
Show comments

Bigg Boss 20: साड़ी-बिंदी में 'कजीना' बनकर काजी तौकीर ने लूटी महफिल, मनीष गोयल संग किया जमकर फ्लर्ट

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'