गुरुवार, 13 फ़रवरी 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By WD

अर्जुन रामपाल ने बनाया फैंस के लिए फेसबुक पेज

अर्जुन रामपाल ने बनाया फैंस के लिए फेसबुक पेज -
PR

ट्विटर पर 13 लाख से अधिक फॉलोअर्स के साथ डिजिटल मीडिया में जबरदस्त सक्रिय रहने वाले अर्जुन रामपाल अब अपने प्रशंसकों से जुड़ने के लिए फेसबुक पर भी आ गए हैं। उन्होंने हाल ही में फेसबुक पर अपना ऑफिशियल पेज बनाया है जिस पर उनसे जुड़ी तमाम जानकारी उपलब्ध करवाई गई है।

माना जा रहा है कि अर्जुन अब डिजिटल मीडिया की महत्ता समझने लगे हैं और अपने ज्यादा से ज्यादा फैंस से जुड़ना चाहते हैं। 23 लाख से अधिक फैंस के लिए अर्जुन के इस फेसबुक पेज की टाइमलाइन 1996 से शुरू की गई है।

इस पेज के माध्यम से अर्जुन के फैंस उनसे जुड़ी हर नवीन जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे। अपने फेसबुक पेज के बारे में बात करते हुए अर्जुन ने कहा कि मैं यहां अपने दर्शकों से बातें करना चाहता हूं। इस पेज पर मुझसे जुड़ी कई रोचक जानकारियां दी गई हैं जो लोगों को अभी तक पता नहीं थी।