Hanuman Chalisa
✕

टीवी स्टार कपिल की फिल्म देखने नहीं आए दर्शक, रानी की फिल्म के हाल बेहाल

Updated: शनिवार, 18 मार्च 2023 (17:15 IST)
कपिल शर्मा टीवी के बड़े स्टार हैं। लोकप्रिय स्टैंड अप कॉमेडियन है। फिल्मों में भी हाथ आजमाते रहते हैं। 17 मार्च को उनकी फिल्म 'ज्विगाटो' रिलीज हुई जिसे नंदिता दास ने निर्देशित किया है। इस फिल्म को कुछ फिल्म समारोह में भी रिलीज किया गया है जहां पर तारीफ भी मिली, लेकिन भारतीय सिनेमाघरों में फिल्म को दर्शक नहीं मिले। 
 
भारत में 409 स्क्रीन्स में इसे रिलीज किया गया और पहले दिन का कलेक्शन रहा सिर्फ 42 लाख रुपये। खबर तो ये भी है कि कई शो कैंसल हो गए क्योंकि कोई पहुंचा ही नहीं कपिल की फिल्म देखने। कपिल की फिल्म का तो बुरा हाल रहा और यह तो पहले शो से ही फ्लॉप हो गई। 

 
ज्विगाटो में कपिल ने गंभीर रोल अदा किया है। शायद कॉमेडी करने वाले कपिल का गंभीर अंदाज दर्शकों को पसंद नहीं आया या उन्होंने देखना पसंद नहीं किया। 
 
ज्विगाटो के साथ एक और फिल्म रिलीज हुई जिसका नाम है 'मिसेज़ चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' जिसमें रानी मुखर्जी लीड रोल में हैं। यह ऐसी मां की कहानी है जो अपने बच्चों के लिए पूरे देश से भिड़ जाती है। यह फिल्म भी दर्शकों को आकर्षित करने में नाकामयाब रही। 
 
मिसेज़ चटर्जी वर्सेस नॉर्वे को भारत में 535 स्क्रीन्स में रिलीज किया गया और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रहा महज 1.27 करोड़ रुपये। अब कलेक्शन में बहुत ज्यादा उछाल आने की उम्मीद करना व्यर्थ है। 

Show comments

फायरिंग की घटना के बाद सेट पर लौटे एक्टर टाइगर श्रॉफ, पूरी की 'लग जा गले' की शूटिंग

माइनस 40 डिग्री तापमान और 14 हजार फीट की ऊंचाई, सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए पार की हर मुश्किल

बाल दिवस स्पेशल: बेटे अयान के बहाने अपना बचपन फिर से जी रहे हैं अर्जुन बिजलानी, बताया- पिता बनने के बाद कैसे बदली जिंदगी

81 साल के टीनू आनंद के साथ हुआ बड़ा हादसा, 5 पसलियां टूटीं और फेफड़े में हुआ छेद, 14 दिन ICU में रहने के बाद घर लौटे

नन्हे दिल मूवी प्रिव्यू: समान अवसर की जंग और एक प्रिंसिपल का साहस, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सराही गई सुनील शेट्टी की यह फिल्म

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख