ramcharitmanas

ज़ीरो में इस देओल के साथ रोमांस करेंगी कैटरीना कैफ

Updated: बुधवार, 7 मार्च 2018 (11:31 IST)
शाहरुख खान की फिल्म 'ज़ीरो' लगातार विभिन्न कारणों से चर्चाओं में बनी हुई है। आनंद एल. राय द्वारा निर्देशित इस फिल्म में किंग खान एक बौने का रोल अदा कर रहे हैं। अपने लंबे करियर में शाहरुख ने इस तरह की भूमिका कभी अदा नहीं की। 
 
फिल्म में कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी हैं। शाहरुख-कैटरीना और अनुष्का इसके पहले 'जब तक है जान' में साथ काम कर चुके हैं जो यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित अंतिम फिल्म थी। 
 
फिल्म में कैटरीना और अनुष्का के किरदार भी दिलचस्प हैं। अनुष्का जहां वैज्ञानिक बनी हैं वहीं कैटरीना कैफ फिल्म स्टार हैं और पियक्कड़ हैं। 


 
खबर है कि इस फिल्म से अभय देओल को भी जोड़ा गया है जो फिल्म में छोटे-से किरदार में दिखाई देंगे। अभय देओल फिल्म में कैटरीना कैफ के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे। लंबे समय से अभय बड़े परदे से गायब हैं और इस फिल्म के जरिये उनके फैंस को उन्हें देखने का अवसर मिलेगा। 
 
फिल्म में श्रीदेवी ने भी एक गाना किया है। अक्टोबर में ही उन्होंने आलिया भट्ट, करिश्मा कपूर और शाहरुख खान के साथ एक गाना शूट किया था। श्रीदेवी बड़े परदे पर अंतिम बार 'ज़ीरो' में दिखाई देंगी। 
 
यह फिल्म इस वर्ष 21 दिसम्बर को रिलीज होगी। शाहरुख के करियर के लिए यह फिल्म काफी अहम है क्योंकि इस स्टार की पिछली कुछ फिल्में बुरी तरह असफल रही हैं। 

Show comments

TVF की सुपरहिट 'फैमिली किराना स्टोर' की सीजन 2 के साथ वापसी, ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन आएगा पहला एपिसोड

रक्षाबंधन एड को लेकर चर्चा के बीच GIVA का बयान, कृति सेनन वाले विज्ञापन को सभी प्लेटफॉर्म से हटाया

'दायरा' का नया पोस्टर रिलीज, करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की जोड़ी ने बढ़ाया सस्पेंस

अक्षय खन्ना के शुक्राचार्य लुक ने मचाया तहलका, प्रभास और ऋषभ शेट्टी ने की 'महाकाली' की जमकर तारीफ

अमिताभ बच्चन को पसंद है जगजीत सिंह की ये गजल, KBC 18 में सुनाया दिल छू लेने वाला किस्सा

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख