Daily Horoscope
✕

Box Office पर ज़ीरो का दूसरा सप्ताह, कलेक्शन 90 प्रतिशत नीचे आए

100 करोड़ तक भी नहीं पहुंच पाई

Updated: शुक्रवार, 4 जनवरी 2019 (13:23 IST)
शाहरुख खान की ज़ीरो का बॉक्स ऑफिस पर ऐसा हश्र होगा किसी ने सोचा नहीं था। फिल्म में किंग खान के अलावा कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा जैसे सितारे हैं। आनंद एल. राय जैसा निर्देशक है। बड़ा बजट है। रिलीज के पहले गाने हिट हो गए थे। ट्रेलर भी पसंद किया गया था, लेकिन जनता की अदालत में किसी की भी नहीं चली और फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही। 2018 में जो बड़ी फिल्में असफल रही हैं उनमें ज़ीरो का नाम भी शामिल हो गया है। 
 
21 दिसम्बर को रिलीज हुई इस फिल्म ने किसी भी दिन शाहरुख खान के स्टारडम के अनुरूप कलेक्शन नहीं किया। ज्यादातर फिल्म समीक्षकों को यह पसंद नहीं आई और दर्शकों की राय भी इससे जुदा नहीं थी। इसका सीधा असर फिल्म पर पड़ा और दूसरे सप्ताह में तो फिल्म धड़ाम ही हो गई। 
 
फिल्म ने पहले सप्ताह में 81.86 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे सप्ताह में तो 90 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट आ गई। फिल्म ने दूसरे सप्ताह में लगभग 6.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह से फिल्म ने दो सप्ताह में लगभग 88.11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म तीसरे सप्ताह में ज्यादातर सिनेमाघरों से बाहर हो गई है। 
 
ज़ीरो का अब सौ करोड़ तक पहुंचना असंभव हो गया है। शाहरुख जैसे सितारे की फिल्म का सौ करोड़ क्लब में भी शामिल नहीं होना दर्शाता है कि फिल्म कितनी बुरी तरह से असफल रही है। हाल ही की फिल्मों की बात की जाए तो शाहरुख की 'फैन' और 'जब हैरी मेट सेजल' भी 100 करोड़ के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई थी। कुल मिलाकर शाहरुख के स्टारडम का ग्राफ नीचे आते जा रहा है और वे तेजी से पिछड़ते जा रहे हैं। 
 
ज़ीरो के केजीएफ (हिंदी/डब) भी रिलीज हुई। इस फिल्म ने दूसरे सप्ताह में 10.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दो सप्ताह में यह फिल्म लगभग 32 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है और यह अच्छा व्यवसाय माना जाएगा। 

Show comments

रामायण देखने के 5 बड़े कारण: रणबीर कपूर का राम अवतार, यश का रावण रूप और भव्यता से चौंकाते दृश्य

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख