Daily Horoscope
✕

जिंदगी कैसी है पहेली जैसे गीत लिखने वाले योगेश का निधन

Updated: शुक्रवार, 29 मई 2020 (17:44 IST)
कहीं दूर जब दिन ढल जाए, जिंदगी कैसी है पहेली, रिमझिम गिरे सावन, ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा जैसे गाने आज भी सुने जाते हैं। ये किन फिल्मों से हैं, किसने इन्हें गाया है, किसने संगीतबद्ध किया है, ये तो ज्यादातर जानते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इन मधुर गीतों को शब्द देने वाले गीतकार का नाम योगेश है। योगेश का 29 मई की दोपहर को निधन हो गया। वे 77 वर्ष के थे। 
 
शायद दुर्भाग्य इसे ही कहते हैं कि योगेश ने एक से बढ़ कर एक गीत लिखे। उनकी लेखनी से लिखे गीत मिली, छोटी सी बात, आनंद, बातों बातों में, रजनीगंधा, मंजिल, प्रियतम, शौकीन, अपने पराए जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे। अधिकांश हिट रहे। ये गीत अर्थपूर्ण भी हैं, लेकिन योगेश को कभी लोकप्रियता नहीं मिली। कई लोगों को तो यह भी नहीं मालूम था कि आज से पहले तक योगेश हमारे बीच में हैं। 

लता मंगेशकर ने योगेश को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया- मझे अभी पता चला कि दिल को छूने वाले गीत लिखने वाले कवि योगेशजी का आज स्वर्गवास हुआ। ये सुनके मुझे बहुत दु:ख हुआ। योगेशजी के लिखे कई गीत मैंने गाए। योगेशजी बहुत शांत और मधुर स्वभाव के इंसान थे। मैं उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। 
 
19 मार्च 1943 को लखनऊ में जन्मे योगेश काम की तलाश में अपने रिश्तेदार से मिले जो कि स्क्रीनप्ले डायरेक्टर थे। इस तरह से योगेश का फिल्मों में आना हुआ। 
 
ऋषिकेश मुखर्जी जैसे काबिल निर्देशक से योगेश का परिचय हुआ और उनकी पारखी नजरों ने योगेश की अंदर छिपी प्रतिभा को पहचान लिया। ऋषिदा की फिल्मों में योगेश ने कई गीत लिखे। दुर्भाग्य की बात रही कि अन्य फिल्म निर्माता, निर्देशक, संगीतकारों ने योगेश की प्रतिभा का ज्यादा उपयोग नहीं किया। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख