suvichar
✕

यश कुमार की फिल्म 'अर्धनारी' का फर्स्ट लुक रिलीज

Updated: रविवार, 16 जनवरी 2022 (13:33 IST)
भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता यश कुमार की आने वाली फिल्म 'अर्धनारी' का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। पोस्टर में यश कुमार एक अलग ही गेटउप में नजर आ रहे है, जिसमे वह एक तरफ पुरुष और दूसरी तरफ महिला के रूप में दिख रहे है।
 
फिल्म के निर्माता रामा प्रसाद ने बताया कि हमारी फिल्म अर्धनारी में हमने किन्नर समुदाय के जीवन और उनके साथ होने वाले सामाजिक व्यवहार को दिखाया है, जो समाज को आईना दिखाएगी। पहली बार भोजपुरी सिनेमा में ऐसे कांसेप्ट पर फिल्म बनाई गई है। मुझे उम्मीद है कि हमारा यह प्रयास आप सभी को बेहद पसंद आयेगा। फिल्म में जितने भी कलाकार हैं, सभी ने बहुत उम्दा अभिनय किया है।
 
गौरतलब है कि फिल्म अर्धनारी का निर्माण चंद्रवर्षा एंटरटेनमेंट प्रा.लि इन असोसियेशन विथ रामा प्रसाद प्रोडक्शन के बैनर तले हुआ है। फिल्म के निर्देशक राजकिशोर प्रसाद राजू है। फिल्म की कहानी को एस.के चौहान ने लिखा है। 
 
संगीत मुन्ना दुबे ने दिया है और छायांकन समीर जहाँगीर ने किया है। फ़िल्म में मुख्य भूमिका में यश कुमार, निधि झा, अवधेश मिश्रा, महेश आचार्य, सुबोध सेठ, राज प्रेमी, अनीता रावत आदि कई कलाकार नजर आएंगे।
 

Show comments

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

तब्बू के 55वें जन्मदिन पर फैंस को गिफ्ट, नागार्जुन की फिल्म 'किंग 100' से सामने आया दमदार लुक, निभाएंगी 'महंती झांसी रानी' का रोल

सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली राहत, रिलीज रोकने वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार

सूरज बड़जात्या की हीरोइनें क्यों पहनती हैं पीले रंग के कपड़े? पत्नी से जुड़ा है दिलचस्प राज

मामा से शादी करने वाले किरदार को निभाकर परेशान हो गई थीं राधिका आप्टे, बताया तेलुगु फिल्म का कड़वा अनुभव

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख