Hanuman Chalisa
✕

नो एंट्री 2 की स्क्रिप्ट रेडी, क्या सलमान खान करेंगे फिल्म?

नो एंट्री 2 की स्क्रिप्ट तो अनीस बज्मी ने तैयार कर दी है, लेकिन सलमान खान इस फिल्म को करने के लिए राजी होंगे? इसका जवाब फिलहाल न बोनी के पास है और न अनीस के पास।

Updated: सोमवार, 11 फ़रवरी 2019 (11:47 IST)
14 साल पहले रिलीज हुई थी फिल्म 'नो एंट्री', जिसमें सलमान खान, अनिल कपूर, फरदीन खान, बिपाशा बसु, लारा दत्ता, ईशा देओल ने लीड रोल‍ निभाए थे। फिल्म को प्रोड्यूस किया था बोनी कपूर ने और निर्देशक थे अनीस बज्मी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी और तब से चर्चा है कि इस फिल्म का दूसरा भाग बनाया जाना चाहिए।
 
अनीस बज्मी ने स्क्रिप्ट भी तैयार कर ली थी जो सलमान को पसंद नहीं आई। सलमान ने कई बार सुझाव दिए और हर बार अनीस बज्मी ने इसमें परिवर्तन कर सलमान को दिखाए, लेकिन सलमान को पसंद नहीं आई। सलमान ने फिल्म करने के लिए न हां कहा और न ना। अधर में लटकाए रखा। 
 
ऐसा लगने लगा कि यह फिल्म अब कभी नहीं बनेगी, लेकिन अनीस ने यह कह कर फिर माहौल गरमा दिया है कि उनकी 'नो एंट्री 2' की स्क्रिप्ट रेडी है। उन्हें निर्माता की तरह से ग्रीन सिग्नल का इंतजार है। यदि वे हां कहते हैं तो वे फिल्म पर काम शुरू कर देंगे। अनीस ने यह भी कहा कि वे नहीं जानते कि सलमान फिल्म करेंगे या नहीं। 
क्या सलमान फिल्म करेंगे? 
सलमान के फिल्म न करने के कुछ ठोस कारण है। एक तो ये कि उन्हें स्क्रिप्ट पसंद ही नहीं आ रही है। दूसरा ये कि वे बोनी कपूर से नाराज चल रहे हैं। इन दिनों बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा के बीच रोमांस की खबरें जोरो पर हैं जिससे सलमान नाराज हैं। गौरतलब है कि मलाइका, सलमान के भाई अरबाज की एक्स वाइफ हैं। इसलिए संभव है कि बोनी की फिल्म सलमान नहीं करें। 
 
क्या सलमान के बिना बनाई जाएगी नो एंट्री 2? 
अनीस बज्मी भी सलमान के नखरों से तंग आ चुके हैं। संभव है कि वे सलमान के बिना ही नो एंट्री 2 बनाएं। लेकिन क्या बोनी इसके लिए तैयार होंगे? क्या दर्शक बिना सलमान के नो एंट्री देखेंगे? इन सवालों पर भी बोनी को गौर करना होगा। 

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख