Hanuman Chalisa
✕

क्या साइना नेहवाल की बायोपिक भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज?

Updated: बुधवार, 27 जनवरी 2021 (11:10 IST)
कोरोनावायरस का प्रकोप अब देश में कम होने लगा है, वहीं सिनेमाघरों को भी दोबारा खोला जा चुका है, लेकिन दर्शक अब भी सिनेमाघरों तक जाने के लिए तैयार नहीं है। ऐसे में कई फिल्मों को सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज करने का सिलसिला जारी है।

 
कई बड़ी फिल्मों को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया है। अब इसी लिस्ट में बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की बायोपिक भी शामिल होती दिख रही है। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा स्टारर इस फिल्म को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा बनी हुई है। 
 
खबरों के अनुसार पहले यह फिल्म 2020 में मई-जून में रिलीज की जाने वाली थी, लेकिन कोरोनावायरस के कारण फिल्म का काम बीच में ही रोकना पड़ा और तय वक्त पर फिल्म की शूटिंग खत्म नहीं हो पाई। अब मेकर्स ने दोबारा फिल्म की रिलीज डेट पर चर्चा शुरू कर दी है।
 
सिनेमाघरों में अभी केवल 50 प्रतिशत दर्शकों को ही आने की अनुमति है, ऐसे में मेकर्स इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज करने की विचार कर रहे हैं। फिलहाल फिल्म की रिलीज को लेकर अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।
 
खबरों के अनुसार फिल्म में साइना के पिता का किरदार निभाने वाले शुभ्रज्योति बरत का कहना है कि वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर इसे रिलीज करना एक बेहतर विकल्प है। अभिनेता ने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर वह साइना नेहवाल की बायोपिक सिनेमाघर में देखना ज्यादा पसंद करेंगे।
 
बता दें कि पहले इस बायोपिक में श्रद्धा कपूर दिखने वाली थीं, लेकिन बाद में उनकी जगह परिणीति की एंट्री हुई। साइना नेहवाल की बायोपिक को आने वाले कुछ महीनों में रिलीज किया जा सकता है। बता दें कि कुछ समय पहले ही ऐलान हुआ था कि परिणीति चोपड़ा की ही अगली फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' को सिनेमाघरों की जगह सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। 

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख