Daily Horoscope
✕

पाकिस्तान में दंगल क्यों नहीं रिलीज होने दी आमिर ने? जान कर गर्व करेंगे आमिर पर...

Updated: शुक्रवार, 7 अप्रैल 2017 (11:26 IST)
पिछले वर्ष दिसम्बर में प्रदर्शित आमिर खान अभिनीत फिल्म 'दंगल' ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफलता हासिल की। भारत में इस फिल्म ने लगभग 387 करोड़ रुपये का कलेक्शन इस फिल्म ने किया और इससे आगे आज तक कोई फिल्म नहीं निकली। पाकिस्तान में भी इस फिल्म के चर्चे हुए तो वहां के एक वितरक ने 'दंगल' को पाकिस्तान में प्रदर्शित करने की अनुमति चाही। आमिर और उनकी टीम को इस पर कोई ऐतराज नहीं था। लेकिन आमिर खान तक ऐसी बात पहुंची कि उन्होंने दंगल को पाकिस्तान में प्रदर्शित करने की अनुमति नहीं दी। 
आखिर क्या हुआ... अगले पेज पर

पाकिस्तान सेंसर को 'दंगल' दिखाई गई। उन्होंने दो दृश्यों पर आपत्ति ली। पहला वो दृश्य जिसमें भारतीय तिरंगा दिखाया गया। दूसरा, गीता फोगट जब स्वर्ण पदक जीतती हैं तो भारतीय राष्ट्रीय गान बजता है। पाकिस्तानी सेंसर ने इन दोनों दृश्यों को हटाने के लिए कहा। यह बात जब आमिर तक पहुंची तो उन्हें बेहद आश्चर्य हुआ। उनका कहना था कि यह खेल पर आधारित फिल्म है, जिसमें पाकिस्तान के बारे में कुछ भी नहीं कहा गया है। ऐसे में इस तरह के दृश्य पर आपत्ति लेने वाली बात उन्हें समझ नहीं आई। वे खुद फिल्म के निर्माता भी हैं। उन्होंने फैसला ले लिया कि पाकिस्तान में फिल्म रिलीज नहीं होगी। 
Show comments

गद्दी की लड़ाई से दमदार डायलॉग्स तक, ‘मिर्जापुर’ सीजन 2 के 6 साल पूरे, मेकर्स ने शेयर किया खास वीडियो

‘प्रताप’ में पूनम बनकर लौट रहीं ईशा देओल, फिल्म से सामने आया कैरेक्टर पोस्टर

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मिली पुलिस की मंजूरी, 30 अक्टूबर को JLN स्टेडियम में मचेगी धूम

Bigg Boss 20: माही विज ने आम्रपाली दुबे को कहा 'आलू की बोरी', बॉडी-शेमिंग पर मचा बवाल

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख