Hanuman Chalisa
✕

उड़ते प्लेन में करवा चौथ का व्रत खोलने के लिए श्रीदेवी ने पायलट से कर दी थी ऐसी डिमांड

Published: बुधवार, 1 नवंबर 2023 (17:39 IST)
Karva Chauth 2023: देशभर में 1 नवंबर को करवा चौथ का त्‍योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस ने भी अपने पति की सलामती के लिए इस दिन पूरे नियम से व्रत रखा हुआ हैै बॉलीवुड में करवा चौथ के तमाम किस्से हैं लेकिन दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी से जुड़ा एक किस्सा काफी दिलचस्प है।

एक बार श्रीदेवी को करवा चौथ व्रत फिल्म की शूटिंग के दौरान करना पड़ा। करवा चौथ के दिन श्रीदेवी अपने पति के साथ हवाई जहाज से रात के समय मैक्सिको से लॉस एंजिलिस जा रही थीं। अपने व्रत को तोड़ने के लिए श्रीदेवी ने हवाई जहाज के पायलट से ऐसी डिमांड कर दी, जिसे पूरा करना आसान नहीं था।
 
श्रीदेवी चांद देखकर अपने पति को पानी पिलाकर व्रत खोलना चाहती थी, लेकिन चांद‍ दिखाई नहीं दे रहा था। ऐसे में श्रीदेवी ने विमान के पायलट से डिमांड की कि वह हवाई जहाज को ऐसी दिशा में मोड़ें, जहां से आसानी से चांद दिख सके। 
उस वक्त श्रीदेवी फिल्म इंडस्ट्री की ऊंचे दर्जे की अदाकारा थीं। ऐसे में पायलट के लिए उनकी डिमांड अस्वीकार करना संभव नहीं था और आखिरकार एक्ट्रेस की इच्छा पूरी की गई। पायलट ने प्‍लेन की दिशा बदलकर श्रीदेवी को चांद के दर्शन कराए और उनका व्रत खुलवाया।
Edited by : Ankit Piplodiya

लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

‘दिल की बेवफाइयां’ में गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या की जोड़ी ने जीता दिल, नए म्यूजिक वीडियो में दिखी प्यार और अधूरी ख्वाहिशों की कहानी

OTT Releases This Week: विजय सलगांवकर की आखिरी चाल से लेकर स्पाइडर-मैन के नए अवतार तक, इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा असली धमाल

अवनीत कौर का वाइल्ड अवतार, लेपर्ड प्रिंट आउटफिट में दिए कातिलाना पोज, तस्वीरें वायरल

शरवरी के ‘झुमका पटोला’ का सोशल मीडिया पर धमाका, इंस्टाग्राम पर 10 लाख रील्स और यूट्यूब पर 135 मिलियन पार

रामायण देखकर तनिषा मुखर्जी ने दिया रिएक्शन, सीता के रोल में साई पल्लवी को नहीं कर पाईं स्वीकार

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख