फातिमा सना शेख को पड़ते हैं मिर्गी के दौरे, दंगल के सेट पर हो गई थीं बेहोश
बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख को साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'दंगल' से जबरदस्त पहचान मिली है। बीते दिनों फातिमा ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक खुलासा किया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि वो एक गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। फातिमा को एपिलेप्सी यानी मिर्गी की बीमारी हैं।
फातिमा सना शेख ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बीमारी का खुलासा किया था और लोगों को जागरूक करने का भी बीड़ा उठाया। एक्ट्रेस ने फैंस के साथ मिर्गी को लेकर सवाल-जवाब का सेशन किया था। नवंबर को राष्ट्रीय मिर्गी जागरूकता माह के रूप में मनाया जाता है।
फातिमा ने कहा था, मुझे दंगल की शूटिंग के दौरान अपनी मिर्गी के बारे में पता चला। शूटिंग के दौरान मैंने सेंस पूरी तरह खो दिया था और अस्पताल मैंने अस्पताल जाकर आंखें खोलीं। मैं इसे पहले 5 साल तक नजरअंदाज कर रही थी। अब वह अपनी सेहत को लेकर काफी सावधान रहती हैं और अपनी ये कंडीशन फिल्म के मेकर्स को जरूर बता देती हैं।
फातिमा ने मिर्गी का दौरा पड़ने के दौरान जूता सुंघाने वाले मिथ पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा था, जूते को सूंघने की जरूरत कतई नहीं होती है। ये मिथ है। प्लीज ऐसा मत करना। इससे बाहर निकलना वैसे भी इतना भयानत है। लोगों ने ये मेरे साथ किया था।
फातिमा सना शेख ने बताया था कि वो इस बीमारी को कंट्रोल रखने के लिए वर्कआउट करती हैं। उन्होंने अपनी मेडिकेशन पर भी बात की। उन्होंने सलाह दी कि वो डॉक्टर्स की लिखी गई मेडिशन ही ले।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जुड़ी सभी अहम जानकारियों को सरल और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना है।....
और पढ़ें