ganesh chaturthi

जब अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए चंकी पांडे को मिले थे पैसे, ऑर्गनाइजर ने कहा था- रोएंगे तो और पैसा मिलेगा

Updated: रविवार, 15 जून 2025 (16:14 IST)
बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे ने साल 1987 में फिल्म 'आग ही आग' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। चंकी पांडे ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। चंकी पांडे हाल ही में फिल्म 'हाउसफुल 5' में नजर आए थे। इस फिल्म में चंकी ने अपने फेमस पास्ता वाले किरदार को एक बार फिर दोहराया है। 
 
बीते दिनों चंकी पांडे 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में पहुंचे थे। इस दौरान चंकी पांडे ने अपने करियर के शुरुआती दौर से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि वह एक्स्ट्रा कमाई के लिए इवेंट में जाया करते थे। 
 
चंकी ने उन्होंने खुलासा किया था उन्हें जो भी इवेंट मिलता था, वो उसके लिए तैयार हो जाते थे। एक बार एक परिवार ने उन्हें अंतिम संस्कार अटेंड करने के लिए पेमेंट दी थी। 
 
चंकी पांडे ने कहा था, जब मैं एक्टर के तौर पर करियर शुरू कर रहा था, तो हमारे पास एक्स्ट्रा इनकम का केवल एक ही जरिया था और वह था इवेंट में शामिल होना। मेरे पास एक बैग तैयार रहता था, जो भी मुझे बुलाता मैं अपना बैग लेकर दौड़ पड़ता था - चाहे वह शादी हो या जन्मदिन हो। 

बॉलीवुड के ताजा अपडेट जानने के लिए क्लिक करें 
 
उन्होंने कहा था, एक सुबह मुझे एक ऑर्गनाइजर का कॉल आया। उन्होंने पूछा, 'आज आप क्या कर रहे हैं?' मैंने उनसे कहा, 'मैं बस एक शूटिंग के लिए जा रहा हूं।' उसने कहा कि शूट कहां है और मैंने बताया, फिल्म सिटी में। फिर उसने कहा, 'भाई रास्ते में एक छोटा सा इवेंट हैं, 10 मिनट के लिए आना, पैसे अच्छे हैं। मैंने कहा बिल्कुल।
 
चंकी पांडे ने कहा था, फिर उन्होंने मुझसे पूछा, 'अगर तुम आ रहे हो तो सफेद कपड़े पहनकर आना। मैंने ज्यादा नहीं सोचा, सफेद कपड़े पहने और आयोजन स्थल पर पहुंच गया। मैं पहुंचा और देखा कि कई लोग सफेद कपड़े पहने बाहर खड़े हैं। मैं धीरे-धीरे अंदर जाने लगा और लोग मुझे घूर रहे थे। 
 
एक्टर ने कहा था, लोग आपस में फुसफुसा रहे थे कि चंकी पांडे आया है। और मैं हैरान हो रहा था कि हो क्या रहा हैं। मैंने डेड बॉडी देखी और तब मुझे एहसास हुआ कि ये तो अंतिम संस्कार है। मैं भोला था, मुझे लगा कि जबतक मैं पहुंचा ऑर्गनाइजर ही मर गया। 
 
चंकी ने आगे कहा, लेकिन मैंने आयोजक को कोने में देखा और उसे बुलाया। उसने कहा, 'सर, चिंता मत करो, आपका पैकेट (पैसे) मेरे साथ है। उसने मुझसे ये भी कहा कि सर अगर आप रोएंगे तो आपको और पैसे देंगे। ये सच में हुआ।
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख