dharma sangrah
✕

वांटेड 2 की तैयारी शुरू... सलमान ने दिया ग्रीन सिग्नल!

Updated: मंगलवार, 26 जुलाई 2016 (13:07 IST)
बात 2009 की है। सलमान बुरे दौर से गुजर रहे थे। फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थीं। सलमान को खत्म मान लिया गया था। इसी बीच एक फिल्म दबे पांव रिलीज हुई। नाम था 'वांटेड'। सोचा भी नहीं था किसी ने और यह फिल्म सुपरहिट हो गई। बस तब से सलमान ने पीछे पलट कर नहीं देखा और सफलता की सीढ़ियां चढ़ते-चढ़ते 'सुल्तान' तक जा पहुंचे। 

बॉलीवु ड की ताजा खबर जानने के लिए क्लिक करें
 
'वांटेड' बनाई थी प्रभुदेवा ने। मसाला फिल्म बनाने में वे माहिर हैं। लगा कि जल्दी ही सलमान के साथ दूसरी फिल्म बनाएंगे, लेकिन सात वर्ष गुजर गए और दोनों ने साथ काम नहीं किया।

ट्यूबलाइट में सल मान की हीरोइन फाइनल... क्लिक करें 

प्रभुदेवा ने कई बार इच्छा जताई कि वे सलमान को लेकर फिल्म बनाना चाहते हैं तो दूसरी ओर सलमान दूसरे प्रोजेक्ट्स में इतने व्यस्त हो गए कि प्रभु की इच्छा पूरी नहीं कर पाए। 
अच्छी खबर है कि अब जाकर ये दोनों साथ काम करने जा रहे हैं। प्रभुदेवा और सलमान की फिल्म की योजना बन चुकी है। डेट्स तय होते ही काम शुरू होगा, हालांकि इसमें समय लगेगा। 
 
प्रभुदेवा ने ये नहीं बताया कि किस तरह की फिल्म होगी, लेकिन सूत्रों का कहना है कि 'वांटेड 2' हो सकती है। एक नई कहानी के साथ इसे पेश किया जा सकता है। 'वांटेड' के निर्माता बोनी कपूर थे और वो भी सलमान के साथ लम्बे समय से फिल्म बनाना चाह रहे हैं। बोनी को निर्माता बना कर यह प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है। 
Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख