1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Vivek Ranjan Agnihotri started shooting for The Delhi Files showed a glimpse of the first day

Vivek Ranjan Agnihotri started shooting for The Delhi Files showed a glimpse of the first day

Vivek Ranjan Agnihotri
द दिल्ली फाइल्स के साथ, फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री अपना अगला प्रोजेक्ट लाने के लिए तैयार हैं, जिसे अभिषेक अग्रवाल प्रोड्यूस कर रहे हैं। जब से मेकर्स ने इस फिल्म की घोषणा की है, तब से दर्शकों में उत्साह की लहर दौड़ गई है, और अब सभी को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। 
 
बढ़ती उत्सुकता के माहौल में विवेक रंजन अग्निहोत्री ने एक दिलचस्प जानकारी दी है कि उन्होंने 'द दिल्ली फाइल्स' की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म मेकर ने सोशल मीडिया पर द दिल्ली फाइल्स के सेट से एक वीडियो पोस्ट किया है।
 
वीडियो में फिल्म की शूटिंग की शुरुआत को दिखाया गया है। इसमें टीम पूजा करती नजर आ रही है, साथ ही कोलकाता में विभाजन के समय को दर्शाने के लिए बनाए गए बड़े सेट की एक झलक भी देखने को मिलती है। 
 
इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, शुभारम्भ! आपके आशीर्वाद से आज #TheDelhiFiles की शूटिंग शुरू हो गई। क्रू की सभी देवियों द्वारा पूजा की गई। हे मां! कृपया हमें इस मुश्किल कहानी को पूरी ईमानदारी और निडरता से कहने का साहस दें।
 
विवेक रंजन अग्निहोत्री ने फिल्म के लिए गहरी रिसर्च की है। उन्होंने केरल से लेकर कोलकाता और दिल्ली तक यात्रा की और लोगों से मिलकर सारी जानकारी इकट्ठा की। विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अपनी फिल्म के लिए इतनी मेहनत की है कि उन्होंने 100 से ज्यादा किताबें और 200 से ज्यादा लेख पढ़े, जो उनकी फिल्म की पटकथा को मजबूत बनाने में मदद करेंगे। 
 
इसके अलावा, उन्होंने और उनकी टीम ने 20 राज्यों में यात्रा की और 7000 से ज्यादा रिसर्च पेजेज और 1000 से ज्यादा आर्काइव आर्टिकल्स की स्टडी की है, जो उनकी फिल्म को और भी प्रभावी बनाने में मदद करेंगे। यह उनकी मेहनत और समर्पण को दर्शाता है कि वह अपने फिल्म को कितना महत्व देते हैं और कैसे वह अपने दर्शकों के लिए एक सच्ची और प्रभावी कहानी पेश करना चाहते हैं।
 
देशभर में प्रशंसा पाने वाले विवेक रंजन अग्निहोत्री अब अपनी आगामी फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स' के माध्यम से दर्शकों को एक और सशक्त कहानी दिखाने जा रहे हैं। 'द कश्मीर फाइल्स' के बाद, निर्माता अभिषेक अग्रवाल ने एक बार फिर विवेक के साथ 'अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स' और 'आई एम बुद्धा' प्रोडक्शन बैनर के तहत हाथ मिलाया है।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
13 साल की उम्र में प्रतीक बब्बर को लग गई थी ड्रग्स की लत, बताई वजह